{"_id":"65c3fc9a80a3dcba83092b64","slug":"a-speeding-car-hits-people-walking-on-foot-three-killed-one-seriously-injured-narnol-news-c-203-1-sroh1010-107265-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे लोगों को मारी टक्कर, तीन की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे लोगों को मारी टक्कर, तीन की मौत, एक गंभीर घायल
Thu, 08 Feb 2024 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
कनीना (महेंद्रगढ़)। कनीना कस्बे के गाहड़ा रोड पर मंगलवार देर रात हुई दर्दनाक हादसे में कनीना के वार्ड नंबर दस के तीन लोगों की मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक शादी समारोह में शामिल होकर चार लोग कनीना से गाहड़ा रोड पर वापस अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में तेज रफ्तार कार से पीछे से टक्कर मार दी।
कनीना के वार्ड 10 निवासी राजेश, योगेश, सुरेंद्र, सज्जन व बबलू मंगलवार की रात को गाहड़ा रोड स्थित एक समारोह स्थल पर आयोजित शादी में शामिल होकर वापस कनीना लौट रहे थे। गाहड़ा रोड पर एक टाटा टियागो गाड़ी ने पीछे से उनको टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल लोगों को कनीना उप नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने बबलू ओर योगेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुरेन्द्र और सज्जन कि गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सुरेन्द्र ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं सज्जन कुमार नारनौल नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है।
हादसे में राजेश कुमार को हल्की चोंटे आई हैं। दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक गाड़ी को मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया, लेकिन क्षतिग्रस्त गाड़ी कुछ दूरी पर जाने के बाद बंद हो गई। गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने राजेश कुमार निवासी वार्ड नंबर दस कनीना की शिकायत पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।