फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A speeding bus killed two animals, and one fell 10 feet.

Mahendragarh-Narnaul News: तेज रफ्तार बस ने ली दो पशुओं की जान, 10 फीट जाकर गिरा एक गोवंश

Sat, 21 Feb 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 21 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
A speeding bus killed two animals, and one fell 10 feet.
फोटो नंबर- 11नीतेश अग्रवाल, दुकानदार, नई अनाज मंडी, नारनौल।
नारनौल। नांगल चौधरी रोड पर सब्जी मंडी के पास शुक्रवार रात नारनौल डिपो की एक लीज पर संचालित तेज रफ्तार बस ने दो गोवंशों को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों में रोष फैल गया जिससे वहां थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बनी। मौके पर पुलिस ने जाकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

इस घटना से किलोमीटर स्कीम बसों का तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाने का मुद्दा फिर से गरमा गया है। स्थानीय लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं डिपो अधिकारियों को 12 घंटे बीत जाने के बाद तक यह पता नहीं लगा की जिम्मेदार वाहन कौन था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार रात नारनौल डिपो की बस जयपुर से नारनौल आ रही थी। करीब रात के 9:30 बजे बस नांगल चौधरी रोड स्थित नई सब्जी मंडी के पास पहुंची, उसी दौरान दो गोवंश सड़क पार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से दोनों गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद नई सब्जी मंडी के पास बुलडोजर से खड्डा खोदकर गोवंशों को दफनाया।

---------
टक्कर के बाद चालक ने नहीं रोकी बस
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की एक गोवंश तो उछल कर 10 फिट दूर जाकर गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद भी चालक ने न तो बस की रफ्तार धीमी की और न ही बस को रोका।
-----------
अप्रशिक्षित चालक दौड़ा रहे किमी स्कीम की बसें
डिपो कर्मचारियों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि स्कीम के तहत संचालित बस को अप्रशिक्षित चालक चला रहे हैं और उनका कहना है कि दुर्घटना के बाद बदनाम रोडवेज कर्मचारी होते हैं। नारनौल डिपो में रोडवेज की 140 बस व किमी स्कीम के तहत संचालित 20 बस सहित कुल 160 बस संचालित है।
--------
आठ माह पहले हुआ था हादसा
क्षेत्र में किमी स्कीम के तहत संचालित बस से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। आठ माह पहले किमी स्कीम के तहत संचालित बस के चालक ने शराब पीकर बस को अटेली के पास सड़क किनारे बनी झुग्गियों में घुसा दिया था। वहीं करीब चार माह पहले किमी स्कीम बस के चालक ने भी शराब के नशे में बस स्टैंड पर एक निजी वाहन को टक्कर मार दी थी।
बॉक्स
मैं किसी काम से सब्जी मंडी के पास गया था। इस दौरान बस ने गोवंशों को टक्कर मार दी। हद तो यह हुई कि टक्कर मारने के बाद बस चालक ने बस को रोका नहीं। बसें इतनी तेज चलती है कि उनमें बैठने में भी डर लगता है। -हितेश यादव, मोहल्ला पुरानी मंडी, नारनौल
बॉक्स
मैं अपनी दुकान से बाइक पर घर जा रहा था। इसी दौरान मैनें तेज रफ्तार बस को आते देखा। बचाव के लिए मैनें तुरंत बाइक सड़क से नीचे उतार ली लेकिन बस से सड़क पार करते दो गोवंश की टक्कर मार दी। अगर मैनें सड़क से बाइक नीचे नहीं उतारी होती तो मैं भी हादसे का शिकार हो सकता था। -नीतेश अग्रवाल, दुकानदार, नई अनाज मंडी, नारनौल
--------
वर्जन :
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जाम खुलावकर आवागमन सुचारू किया। नई सब्जी मंडी के पास खड्डा खोदकर गोरक्षकों की सहायता से गोवंश को सम्मान सहित दफनाया गया। अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। -भारत भूषण, डीएसपी, नारनौल

----------
वर्जन :
शाम 6 बजे से 10 बजे तक जयपुर-नारनौल रूट पर पांच बसें जाती हैं और सभी बसें किमी स्कीम के तहत संचालित है। बस व चालक का पता लगाया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। -देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed