फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A sharp increase in sugarcane prices has been recorded over the past six months.

Mahendragarh-Narnaul News: गन्ने की कीमतों में उछाल से 10 रुपये बढ़े जूस के दाम

Sat, 11 Apr 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
A sharp increase in sugarcane prices has been recorded over the past six months.
फोटो संख्या:51 शहर​ ​स्थित स्टॉल पर गन्ने का जूस निकालता संचालक। संवाद - फोटो : बहराइच में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
महेंद्रगढ़। छह महीनों में गन्ने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गन्ने का रेट 600 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 850 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। इसका सीधा प्रभाव शहर में बिकने वाले गन्ने के जूस के दामों पर भी पड़ा है जहां 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विज्ञापन

शहर में गन्ने की आपूर्ति मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, झज्जर और पंजाब से की जा रही है। लगभग हर तीन दिन में करीब 100 क्विंटल गन्ना महेंद्रगढ़ पहुंचता है जो दो दिनों में ही खपत हो जाता है। स्थानीय स्तर पर गन्ने की खेती न होने के कारण पूरा बाजार बाहरी आपूर्ति पर निर्भर है। इससे कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहता है।
विज्ञापन

बढ़ती लागत के कारण जूस विक्रेताओं ने भी दाम बढ़ा दिए हैं। पहले बड़े जूस कॉर्नर पर छोटा गिलास 30 रुपये में मिलता था, अब वही 40 रुपये में बिक रहा है। वहीं छोटे स्टॉल पर जूस 10 रुपये की बजाय 20 रुपये में दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूस विक्रेताओं प्रकाश सैनी, कालू और सुरेश ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ मांग में भी तेजी आई है लेकिन आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है। लंबी दूरी से गन्ना लाने के कारण ट्रांसपोर्ट खर्च भी बढ़ गया है। विक्रेताओं का कहना है कि आने वाले समय में मांग बढ़ने और आपूर्ति सीमित रहने से दाम और बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed