फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A scuffle broke out between the Sarpanch and the villagers while removing fuel from the Panchayat land.

Mahendragarh-Narnaul News: पंचायती भूमि से ईंधन हटाते समय सरपंच और ग्रामीणों के बीच हुई हाथापाई

Thu, 02 Jul 2026 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A scuffle broke out between the Sarpanch and the villagers while removing fuel from the Panchayat land.
फोटो नंबर- 18गांव कुलताजपुर में विवाद के दौरान लोगों को समझाती पुलिस। स्रोत : सोशल मीडिया
नारनौल। गांव कुलताजपुर में मंगलवार को पंचायती जमीन से ईंधन हटाने के दौरान सरपंच और कुछ ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में 11 नवंबर 2025 को गांव की पंचायती जमीन से अवैध कब्जा हटवाया गया था। इसके बाद 30 मई को पंचायत घर में बैठक हुई जिसमें दोबारा कब्जा होने की शिकायत उठाई गई और बीडीपीओ कार्यालय से कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

इसके बाद 10 जून को बीडीपीओ कार्यालय नारनौल ने सदर थाना एसएचओ को पत्र भेजकर मामले की जांच करने और पंचायती भूमि पर दोबारा ईंधन डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में 30 जून को पंचायत की ओर से पंचायती जमीन से फिर से ईंधन हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान सरपंच और कुछ ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई जो बाद में हाथापाई में बदल गई। विवाद बढ़ने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। सरपंच की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वर्जन
ग्राम पंचायत की ओर से अवैध कब्जा हटाने के बाद भी कुछ लोगों ने पंचायती जमीन पर दोबारा से ईंधन डाला था। इसे लेकर ग्राम पंचायत ने बीडीपीओ कार्यालय और बीडीपीओ कार्यालय की ओर से सदर थाना एसएचओ को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया था लेकिन जब ईंधन हटाने लगे तो कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। -विक्रम यादव, सरपंच, गांव कुलताजपुर
-------
वर्जन :
दोनों पक्षो के बीच निवारक कार्रवाई की जा रही है और साथ ही मामले की जांच की जा रही है। -भारत भूषण, डीएसपी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed