फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A procession was taken out for the consecration of the idols.

Mahendragarh-Narnaul News: मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली शोभा यात्रा

Sat, 07 Feb 2026 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
A procession was taken out for the consecration of the idols.
फोटो 11 प्राण प्रतिष्ठा से पहले कलश यात्रा में भाग लेती महिलाएं। ग्रामीण
नारनौल। गांव नांगल काठा के शिव मंदिर में खंडित मूर्तियों का विसर्जन करने के बाद पुन: मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस उपलक्ष्य में मूर्तियों की गांव में शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं ने कलश लेकर भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं ने मंगलगान गाए और गांव बस्ती के जनकल्याण की कामना की। इस मौके पर पंडित कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व दो दिन तक पूजा अर्चना की गई। सवेरे मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने आहुतियां डाली और इस पावन कार्य में भाग लिया।
विज्ञापन

पंडित भारद्वाज ने कहा कि धर्म-कर्म के कार्य बड़े सराहनीय होते हैं और इससे लोगों में ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ती है व सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। मन एवं अंतकर्ण शुद्ध होता है। सेवाभाव जागृत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए पुण्य के कार्य करते रहना चाहिए। यह धार्मिक आयोजन समस्त ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न हुआ है और इसमें सभी ग्रामवासियों का कल्याण समाहित है। प्राण प्रतिष्ठा उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed