{"_id":"66591d5cef8da09b0a0fa507","slug":"a-population-of-one-thousand-is-not-getting-drinking-water-for-five-days-narnol-news-c-203-1-sroh1011-109768-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एक हजार की आबादी को पांच दिन से नसीब नहीं हो पा रहा पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एक हजार की आबादी को पांच दिन से नसीब नहीं हो पा रहा पेयजल
Fri, 31 May 2024 06:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 31 May 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
कनीना। जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा वार्ड नंबर 12 की एक हजार आबादी को भुगतना पड़ रहा है। पिछले पांच दिन से वार्डवासियों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो पा रहा है। लोग 48 डिग्री से अधिक चल रहे तापमान में भी पानी खरीकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। समस्या को लेकर बुधवार को विभाग के उपमंडल अधिकारी को की गई है, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।
लोगों का कहना है कि कर्मचारियों की ओर से चौराहे पर स्थित वाॅल को बंद कर दिया जाता है इसके कारण पानी की समस्या बनी हुई है। आए दिन वार्ड में पेयजल की समस्या रहती है। उनकी ओर से कर्मचारी के खिलाफ भी शिकायत दी गई है। वार्डवासियों ने कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड की गली में लगे वाॅल को चार दिन पूर्व बंद कर दिया गया था। कर्मचारी की ओर से न तो इसका कारण बताया गया और न ही इसे खोला गया।
-- -- -- -- -- -- -
पिछले पांच दिन से वार्डवासी पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। संबंधित अधिकारियों को मौखिक व लिखित रूप से अनेक बार शिकायत दे चुके हैं लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। आए दिन वार्ड में पानी को लेकर परेशानी रहती है।
विज्ञापन
- कमला देवी।
वार्ड 12 में दो जगह से पीने का पानी आ रहा है। लेकिन पिछले चार-पांच दिनों से दोनों जगहों से पेयजल आपूर्ति बंद है। अनेक बार संबंधित अधिकारियों को इसके बारे में सूचना दी गई है। अधिकारी कुछ घंटे में ठीक करने की बात कह देते हैं लेकिन समस्या ज्यों की त्यों है।
-माया देवी।
-- -- -- -- -- -- -- -
असामाजिक तत्व आए दिन वार्ड की तरफ पीने के पानी का वॉल खोलने की बजाय बंद कर देते हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी जा चुकी है। लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोग खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं।
-- - ज्योति।
-- -- -- -- -- -- --
वार्ड नंबर 1, 2 और 12 में हर बार गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या बनती है। बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी जिम्मेदार स्थाई समाधान को तैयार नहीं हैं। वहीं बरसात के मौसम में यहां पर इतना अधिक पानी भर जाता है कि घरों के अंदर रखा हुआ अनाज भी खराब हो जाता है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को इसके बारे में लिखित शिकायत देकर अवगत कराया जा चुका है।
- बिमला देवी।
समस्या के समाधान के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी गई है। कस्बा वासियों को पानी से संबंधित समस्या नहीं रहने दी जाएगी। किसी भी कस्बा वासी को पानी से संबंधित कोई भी समस्या हो तो वह कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज करवा सकता है।
-- - नरेंद्र कुमार, एसडीओ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कनीना।