{"_id":"6563932c700acf0e6008b474","slug":"a-person-walking-on-foot-was-hit-by-a-bike-rider-died-narnol-news-c-196-1-nnl1004-6767-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत
Mon, 27 Nov 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी के बुढवाल गांव के पास सड़क को पार कर रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को कोटपुतली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस शिकायत में थाना पनियाला के गांव धवाली निवासी राजपाल ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6 बजे वह और उनका छोटा भाई भगवत मांजिया की ढाणी से पैदल अपने गांव धंवाली जा रहे थे। उनका छोटा भाई भगवत उनसे थोड़ा आगे चल रहा था। जब वह बुढवाल बस स्टैंड के पास सर्विस रोड को पार कर रहे थे। इस दौरान नांगल चौधरी की तरफ से एक तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उनके छोटे भाई भगवत को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक सवार रायमलिकपुर की तरफ भाग गया। वह अपने छोटे भाई को एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालात को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद उसे कोटपुतली सरकारी अस्पताल में लेकर गए, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।