फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A person is fortunate enough to get Satsang: Rohit Richaria

सत्संग सौभाग्य से प्राप्त होता है : रोहित रिछारिया

Thu, 10 Jul 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 10 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
A person is fortunate enough to get Satsang: Rohit Richaria
फोटो नंबर-13नारनौल की अग्रवाल सभा गुरु पू​र्णिमा महोत्सव के दौरान भजन प्रस्तुत करते जतिन विनो
नारनौल। शहर की अग्रवाल सभा भवन में वीरवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। राजेश्वरम परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंतिम दिन रामकथा व भजनों के साथ पादुका पूजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पचौखरा धाम से आए मंहत गुरुप्रसाद के द्वारा ब्रह्मलीन स्वामी राजेश्वरानंद महाराज की पादुका पूजन करवाया गया। रामकथा कहते हुए बागेश्वर धाम से आए आचार्य रोहित रिछारिया ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भगवान राम की कथा सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंसान को सत्संग सौभाग्य से प्राप्त होता है।
विज्ञापन

आचार्य ने कहा कि व्यक्ति उतने ही समय तक जीवित है जितने समय तक सत्संग का आनंद ले रहा है बाकी समय तो वह मृत है। आचार्य ने कथा में भगवान राम के जन्म से लेकर बाललीला सहित अनेक लीलाओं का वर्णन किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन मुंबई से जतिन विनोद अग्रवाल अपने भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बालाजी धाम हापुड़ से यशवर्धनाचार्य महाराज व नगर कोट धाम नांगल सोडा से गुरु मां अन्नपूर्णा भी मौजूद रहीं। इसके अलावा शहर में विभिन्न स्थानों पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसे लेकर कच्चागढ़ आश्रम में महाराज रणवीरानंद के सानिध्य में गुरु पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया। गुरु पूर्णिमा को लेकर रविदास मंदिर में महंत बालकनाथ के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed