फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A person injured after falling from a tractor died

Mahendragarh-Narnaul News: ट्रैक्टर से गिरकर घायल व्यक्ति की मौत

Sat, 19 Apr 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 19 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
A person injured after falling from a tractor died
कनीना। गांव मोड़ी में ट्रैक्टर-ट्राली पर गेहूं के बैग रखते समय पैर फिसलने से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के चचेरे भाई गांव तेरा, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश निवासी महेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई वेदपाल व अन्य साथी फसल कटाई के लिए मोड़ी गांव में रिश्तेदार के पास आए थे। शुक्रवार की रात 10 बजे गेहूं के बैग ट्रैक्टर-ट्राली में रख रहे थे कि अचानक वेदपाल का पैर फिसल गया और वह गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई। कनीना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed