Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A mother rotis contain both medicine and blessings

Mahendragarh-Narnaul News: मां की रोटी में दवा भी है, दुआ भी

Mon, 02 Nov 2026 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A mother rotis contain both medicine and blessings
फोटो 12 बेसहारा कुत्तों के साथ घर में बैठे रोनी व उनकी मां। संवाद
नारनौल। एक घर की रसोई से बेलन की आवाज आ रही है और आंगन में 15 जोड़ी आंखें दरवाजे पर टिकी हैं। 80 साल की मां के हाथ आटे में सने हैं। एक-एक कर 100 से ज्यादा रोटियां तैयार होती हैं। ये रोटियां उन जिंदगियों के लिए हैं जिन्हें कभी सड़क पर घायल छोड़ दिया गया था। यहां रोटी सिर्फ पेट नहीं भरती, जख्म भी भरती है।
विज्ञापन

यह नजारा हुडा निवासी कमलदीप उर्फ रोनी के घर का है जहां इस समय 15 कुत्ते पल रहे हैं। इनमें 14 देसी नस्ल के और एक पॉमेरियन है। बेल्जियम से मनोविज्ञान में पीएचडी करने और राजस्थान विश्वविद्यालय में तीन साल असिस्टेंट प्रोफेसर रहने वाले रोनी ने अपना जीवन बेजुबानों की सेवा में लगा दिया है। इससे पहले वे पांच कुत्तों को अडॉप्ट भी करा चुके हैं।
विज्ञापन

पॉमेरियन जब रोनी को मिला था, तब उसकी आधी जीभ कटी थी और पंजों से लगातार खून बह रहा था। आज वह पूरी तरह स्वस्थ है। रोनी इन सभी को कर्मचारी कॉलोनी, महावीर चौक, हुडा पार्क, पुरानी मंडी और डोहर कलां जैसे इलाकों से घायल और गंभीर हालत में उठाकर लाए और अपने खर्च पर उनका इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां से मिली सेवा की सीख
यह जज्बा रोनी को अपनी मां से विरासत में मिला है। उनकी मां नागरिक अस्पताल में नर्सिंग डिपार्टमेंट की हेड रह चुकी हैं, जबकि पिता बिजली विभाग में कार्यरत थे। मां का जानवरों के प्रति गहरा प्रेम देखकर ही रोनी ने माना कि बेजुबानों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है।
दूध, आटा और आधी पेंशन
इन कुत्तों के लिए रोज 5 लीटर दूध और महीने में 100 किलो आटा आता है। 80 साल की मां इस उम्र में भी रोज 100 से ज्यादा रोटियां बनाती हैं। उनकी आधी पेंशन भी इन्हीं की देखभाल और दवाइयों पर खर्च होती है।

विरोध के बावजूद नहीं रुके कदम
इस नेक काम के दौरान रोनी को कई बार पड़ोसियों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। सभी कुत्तों का टीकाकरण समय-समय पर कराया जाता है। रोनी खुद दिन में दो बार तीन-चार के समूहों में उन्हें टहलाने के लिए बाहर ले जाते हैं। रोनी का विश्वास है कि जब 80 साल की मां बिना थके सेवा में जुटी हैं, तो वे भी जीवनभर इन बेजुबानों की रक्षा और देखभाल करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed