फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A mere formality in the name of a night shelter, just five mattresses laid out in a single room.

Mahendragarh-Narnaul News: रैन बसेरे के नाम पर खानापूर्ति, महज एक कमरे में बिछाए पांच गद्दे

Mon, 15 Dec 2025 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
A mere formality in the name of a night shelter, just five mattresses laid out in a single room.
फोटो संख्या:52-नगर पालिका की  ओर से  डॉ. भीमराव आंबेडकर  भवन में बनाया रैन बसेरे के लगा ताला --
महेंद्रगढ़। शहर जरूरतमंदों के लिए रैन बसेरे बनाने के नाम पर खानापूर्ति की गई है। नगर पालिका की ओर से आंबेडकर भवन में शुक्रवार को रात रैन बसेरे की शुरुआत की गई जहां महज एक कमरे में पांच गद्दे बिछाए हैं। यहां अन्य किसी प्रकार की प्रकार की कोई मूलभूत सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

शहर में जरूरतमंदों के लिए रैन बसेरा बनाया गया हैं लेकिन कहीं भी सूचना पट नहीं लगाए गए हैं। इसके कारण लोगों को रैन बसेरे की सूचना नहीं मिल रही है और सूचना के अभाव में लोग रात को बाहर या जैसे-तैसे रात बिता रहे हैं। जहां पर नगर पालिका की ओर से आंबेडकर भवन के कमरे में रैन बसेरा बनाया है वहां पर ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन


न तो रैन बसेरे के बाहर चौकीदार की तैनाती की गई और न ही भवन के बाहर कोई सूचना पट्ट लगाया गया है। शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी कहीं कोई सूचना पोस्टर नहीं लगाया। अब लोगों को रैन बसेरे की सुविधा का पता कैसे चलेगा और कैसे लोग इसका लाभ उठा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर नगर पालिका की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर आदि लगाए जाएंगे तो लोगों को रैन बसेरे की सुविधा का पता चल सकता है, लेकिन दो दिन हो गए हैं बसेरे की शुरुआत को, अभी तक किसी अधिकारी ने सूचना पोस्टर लगवाने का कदम नहीं उठाया।
नपा प्रशासन की ओर से रैन बसेरा शुरू करने के दो दिन बीत जाने के बाद भी रैन बसेरे के बाहर ताला मिला। यहां पर कोई चौकीदार नहीं मिला और कमरे में झांककर देखा तो केवल पांच गद्दे लगाए मिले।

पीछा छुड़ाने के लिए नपा कर रही खानापूर्ति
विभागीय आदेशों से पीछा छुड़ाने के लिए नगर पालिका केवल औपचारिकता पूरी कर रही है। आदेशों के लिए केवल एक कक्ष में रैन बसेरा बनाया गया है और इस पर किसी चौकीदार की तैनाती नहीं की। व्यवस्था से बचने के लिए नपा सार्वजनिक रूप से रैन बसेरे के पोस्टर भी नहीं लगा रही है।

---------
वर्जन:
रैन बसरे को लेकर अधिकारियों से बातचीत कर सभी कमियां दूर की जाएंगी। रैन बसेरे में सोमवार से ही एक कर्मचारी की तैनाती की जाएगी और सार्वजनिक स्थलों पर रैन बसेरे का फ्लैक्स लगवाया जाएगा। -रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:52-नगर पालिका की  ओर से  डॉ. भीमराव आंबेडकर  भवन में बनाया रैन बसेरे के लगा ताला --

फोटो संख्या:52-नगर पालिका की  ओर से  डॉ. भीमराव आंबेडकर  भवन में बनाया रैन बसेरे के लगा ताला --

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed