{"_id":"624b2f6cd8875a012f2e3985","slug":"a-march-was-taken-out-from-the-city-council-office-to-mahavir-chowk-in-protest-against-inflation-narnol-news-rtk642978011","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में नगर परिषद कार्यालय से महावीर चौक तक निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में नगर परिषद कार्यालय से महावीर चौक तक निकाला मार्च
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : Narnol
नगर परिषद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष महंगे हो रहे डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, सीएनजी और नियम 134 ए खत्म करने के विरोध में पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। नगर परिषद से लेकर महावीर चौक तक महंगाई के विरोध में मार्च निकाला।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हाल ही में हुए चुनावों में भाजपाई जीत के साथ मोदी द्वारा लाए गए महंगे दिन फिर से वापस आएंगे। जिन पर चुनावों के दौरान 137 दिनों तक अल्पविराम लगा हुआ था। उत्तर प्रदेश में चुनाव जिताओ और होली पर मुफ्त सिलिंडर पाओ की बात कहने वालों में मुफ्त की बात दूर, सिलिंडर महंगे और देने लग गए। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जब मई 2014 में भाजपा ने सत्ता संभाली तो पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क केवल 9.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3.46 रुपये प्रति लीटर था। जिसमें भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल पर 18.70 प्रति लीटर और डीजल पर 18.34 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जो यूपीए सरकार की तुलना में पेट्रोल पर 203 व डीजल पर 531 प्रतिशत ज्यादा है। अगर बात कच्चे तेल की करें तो 2014 में भारत की तेल कंपनियों को कच्चा तेल 108 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल मिल रहा था और आज भी लगभग उतने में ही मिल रहा है, लेकिन फर्क सिर्फ ये है कि 2014 में पेट्रोल लगभग 71 रुपये और डीजल लगभग 55 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध था, जो आज डीजल 96 व पेट्रोल 104 प्रति लीटर है।
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, रसोई गैस, टोल टैक्स, बिजली यूनिट की कीमत, डीएपी खाद, दवाइयों व अन्य सभी चीजों के बढ़ाये दामों को तुरंत वापस ले, ताकि आमजन को कुछ राहत मिल सके। इस मौके पर प्रोफेसर भूप सिंह , सतपाल दहिया, सूरज बोहरा, जसवंत शेरावत, संदीप नूनीवाल, नंदलाल सैनी, सूबे सिंह यादव, महेश सोडा, युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अजित यादव, राज बडेसरा, रुपिंदर कौर मौजूद रही ।