फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A 'Mahapanchayat' regarding the demand for an Ahir Regiment will be held tomorrow in Daungra Ahir.

Mahendragarh-Narnaul News: अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर दौंगड़ा अहीर में कल होगी महापंचायत

Fri, 29 May 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
A 'Mahapanchayat' regarding the demand for an Ahir Regiment will be held tomorrow in Daungra Ahir.
महेंद्रगढ़। अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर आदर्श ग्राम दौंगड़ा अहीर में रविवार को महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत का आयोजन रजवाड़ा फोर्ट में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आसपास के गांवों में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

इंजीनियर महेंद्र सिंह ने बताया कि महापंचायत में समाज के गणमान्य व्यक्ति, युवा साथी और विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस दौरान अहीर रेजिमेंट गठन की मांग को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा व समाज की एकजुटता का संदेश दिया जाएगा। समाज के लोगों का कहना है कि अहीर रेजिमेंट का गठन लंबे समय से समाज की प्रमुख मांग रही है।
विज्ञापन

उनका मानना है कि इससे युवाओं में देशभक्ति और सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने की भावना को और बल मिलेगा। महापंचायत के माध्यम से समाज अपनी मांग को मजबूती से सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेगा। आयोजकों ने दावा किया है कि महापंचायत में क्षेत्र सहित दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed