फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A fraud of Rs 26.20 lakh was committed in the name of online jobs and investments.

Mahendragarh-Narnaul News: ऑनलाइन जॉब व निवेश के नाम पर 26.20 लाख रुपये की ठगी

Thu, 01 Jan 2026 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
A fraud of Rs 26.20 lakh was committed in the name of online jobs and investments.
नारनौल। ऑनलाइन जॉब व निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करके नारनौल के एक व्यक्ति के साथ 26.20 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित को एक महिला ने व्हाट्सएप पर फोन किया। उसने ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब करने के बारे में बताया जिसकी बातों में आकर पीड़ित के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी हो गई।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला फ्रांसखाना निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। 16 अगस्त को वह ऑनलाइन जॉब के बारे में इंटरनेट पर सर्च कर रहा था उसी दिन उसके पास व्हाट्सएप कॉल आई जिसने अपना नाम दिव्या बताया।
विज्ञापन

उसने ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बारे में बताया और एक टेलीग्राम ग्रुप का लिंक दिया, जिस पर जानकारी मांगी गई। उसके बाद उसे टेलीग्राम अकाउंट भेजा गया। उसके बाद उसे अलग-अलग ऑनलाइन टास्क में पैसे लगाने व ज्यादा रिटर्न देने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने 20 अगस्त 2025 को 276278 रुपये, तीन सितंबर को 442306 रुपये, 12 सितंबर को 634854 रुपये, 18 सितंबर को 450000 रुपये, 22 सितंबर को 31684 रुपये, 25 सितंबर को 75000 रुपये, 9 अक्तूबर को 70000 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद 13 अक्तूबर को 100000 रुपये, 14 अक्तूबर को 50,000 रुपये, 16 अक्तूबर को 2,00,000 रुपये, 18 अक्तूबर को 100000 रुपये, 19 अक्तूबर को 1,00,000 रुपये, 21 अक्तूबर को 40,000 रुपये अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 26,20,122 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
जब वह अपने निवेश किए रुपये वापस निकालने लगा तो नहीं निकले। इस बारे में उक्त टेलीग्राम ग्रुप में बात की तो उन्होंने मुझसे विड्राल के निवेशित राशि का 20 प्रतिशत कमीशन के तौर पर मांगा।

साइबर ठगों ने 16 अगस्त से 21 अक्तूबर तक ऑनलाइन जॉब, निवेश के नाम पर बहला फुसलाकर तथा धोखाधड़ी करके कुल 26,20,122 रुपये का फ्रॉड कर लिया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed