फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A delegation from Mahendragarh set out to give a new direction to rural development.

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण विकास को नई दिशा देने निकाला महेंद्रगढ़ का शिष्टमंडल

Fri, 26 Dec 2025 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
A delegation from Mahendragarh set out to give a new direction to rural development.
नारनौल। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना तहत जिला परिषद सदस्यों और ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों का 5 दिवसीय अध्ययन दौरा के लिए शिष्टमंडल रवाना किया। जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि यह अध्ययन दौरा ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों में किए जा रहे नवाचार, डिजिटल सेवाओं, सामुदायिक भागीदारी, महिला सशक्तिकरण तथा विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को समझना अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
विज्ञापन


इस दल में महेंद्रगढ़ जिले के जिला परिषद सदस्य, सरपंच, ग्राम सचिव व ग्रामीण विकास से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। प्रतिनिधि 26 से 30 दिसंबर 2025 तक आगरा जिले के मॉडल गांवों, पंचायत भवनों एवं विभिन्न विकास कार्यों का गहन अध्ययन एवं निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी-कम-सीईओ उदय सिंह ने कहा कि इस अध्ययन दौरे का उद्देश्य प्रतिनिधियों को ऐसी कार्यप्रणाली एवं प्रबंधन व्यवस्था से अवगत कराना है, जिसने उत्तर प्रदेश के कई ग्रामीण क्षेत्रों को तीव्र विकास की राह पर अग्रसर किया है।
इस अवसर पर जिला परिषद से डीपीएम नितिन शर्मा ने कहा कि आरजीएसए योजना के तहत आयोजित यह अध्ययन दौरा पंचायत प्रतिनिधियों की क्षमता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि आगरा जिले में अपनाए गए डिजिटल गवर्नेंस, पारदर्शिता एवं पारदर्शिता एवं जन भागीदारी के सफल मॉडलों को महेंद्रगढ़ जिले की ग्राम पंचायत में लागू किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर एवं विकासोन्मुख बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed