{"_id":"671be1a1c87c49b532024312","slug":"a-complaint-came-in-narnaul-settled-on-the-spot-narnol-news-c-196-1-nnl1003-117468-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में एक शिकायत आई, मौके पर ही निपटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में एक शिकायत आई, मौके पर ही निपटाई
Fri, 25 Oct 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिले में लगातार समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को जिले में कुल 16 शिकायतें आई। इनमें 10 खंड कार्यालयों में तथा 6 नप कार्यालयों में प्राप्त हुईं।
शुक्रवार को नारनौल की नगर परिषद में मात्र एक ही शिकायत प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित आई, जिसका मौके पर निपटान किया गया। नगर परिषद समस्या सुन रहे कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल ने बताया कि समाधान शिविर में कम शिकायतें इसलिए आ रही हैं, क्योंकि यहां केवल वही लोग शिकायतें लेकर आते हैं, जिनके कागजों में कोई कमी हो और उनका काम रुका पड़ा हो। ईओ दीपक गोयल ने बताया कि बाकी आम शिकायतें तो कर्मचारियों के पास पहुंचते ही समाधान हो जाता है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की शिकायतों के लिए खंड कार्यालय नारनौल में बीडीपीओ रेणु लता ने भी आमजन की शिकायतें सुनीं। खंड कार्यालयों में कुल 10 शिकायतें आईं।