फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A businessman proposed to make Haryana government a hospital in village Nawa

एक कारोबारी ने गांव नांवा में हरियाणा सरकार को अस्पताल बना कर देने का रखा प्रस्ताव

Thu, 12 Aug 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
A businessman proposed to make Haryana government a hospital in village Nawa
पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा और बाबुलाल स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिलते हुए - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। निकटवर्ती गांव नावां निवासी एक व्यक्ति ने अपने गांव में हरियाणा सरकार को एक अस्पताल बना कर देने का प्रस्ताव रखा है। इस विषय को लेकर नावां निवासी बाबुलाल ने पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से अंबाला में मुलाकात की। यह प्रस्ताव उन्होंने वहीं पर उनके समक्ष रखा।
विज्ञापन

अंबाला से लौटकर पूर्व शिक्षा मंत्री और बाबूलाल ने बताया कि उनका गांव नावां कई गांवों का केंद्र बिंदु है। यहां के लोगों को उपचार कराने के लिए शहर की ओर रुख करना पड़ता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए उसने हरियाणा सरकार को अपनी ही भूमि पर अस्पताल का भवन बनाकर देने का प्रस्ताव रखा है। बाबूलाल ने बताया कि अस्पताल का भवन तो वह तैयार करके दे देंगे मगर इसका संचालन हरियाणा सरकार को करना होगा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने बाबूलाल के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे दानवीर समाज में बिरले ही मिलते हैं। उन्होंने भी स्वास्थ्य मंत्री से प्रस्तावित अस्पताल को मंजूरी देने का अनुरोध किया है। इस पर अनिल विज ने उनकी मांग को स्वीकार कर लिया है। यद्यपि बाबूलाल का कारोबार उडी़सा में है मगर जन्मभूमि से लगाव होने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed