{"_id":"6972696729f2c3d43d0bd4c2","slug":"a-building-will-be-constructed-for-the-hangar-and-atc-at-the-mirzapur-bachhaud-airstrip-narnol-news-c-196-1-nnl1010-135185-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मिर्जापुर-बाछौद हवाई पट्टी पर हैंगर व एटीसी के लिए बनेगा भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मिर्जापुर-बाछौद हवाई पट्टी पर हैंगर व एटीसी के लिए बनेगा भवन
विज्ञापन
फोटो 09स्वास्थ्य मंत्री आरती राव
- फोटो : 1
नारनौल। अटेली व नारनौल के बीच स्थित मिर्जापुर-बाछौद हवाई पट्टी पर नए हैंगर एवं एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) भवन का निर्माण होगा। इसके लिए 14 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि हरियाणा में हवाई क्षेत्र में भी ढांचागत सुविधाएं बढ़ाने पर पूरा फोकस किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिले के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इस तरह की महत्वपूर्ण परियोजनाएं क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अत्यंत अहम है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस परियोजना के तहत एटीसी भवन निर्माण के लिए लगभग 5.81 करोड़ व अतिरिक्त हैंगर निर्माण के लिए लगभग 8.21 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
आरती राव ने बताया कि यह निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से पूरा किया जाएगा व सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए कार्य को चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सिविल एयरोड्रोम का विकास न केवल क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा बल्कि भविष्य में औद्योगिक विकास, आपातकालीन सेवाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, निवेश और रोजगार के नए अवसरों के सृजन में भी सहायक सिद्ध होगा।
यह परियोजना दक्षिण हरियाणा के समग्र विकास को एक नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संतुलित एवं समावेशी विकास के लक्ष्य के साथ हर क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।