फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   9370 MT wheat purchased in district mahendragarh

जिले में 9370 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
9370 MT wheat purchased in district mahendragarh
नारनौल अनाज मंडी - फोटो : AMAR UJALA
नारनौल। सरकार के निर्देशानुसार जिले में रबी फसल की सरकारी खरीद जारी है। बुधवार  को जिला में 2181 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। अब तक जिला में 62989 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। वहीं बुधवार को जिला में 680 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा तथा अब तक जिला में 9370 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। वहीं जिला में बुधवार को 150 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई तथा अब तक जिला में 841मीट्रिक टन चने की आवक हुई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि बुधवार को अटेली बाछौद व बोचिड़िया खरीद केंद्र पर कुल 966 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। कनीना सेहलंग कारिया व दौंगड़ा अहीर में कुल 613 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। बुधवार को नांगल चौधरी में कुल 233 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई। नारनौल में 369 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। सतनाली व महेंद्रगढ़ में सरसों की कोई आवक नहीं हुई। वहीं बुधवार को सतनाली में 680 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई। महेंद्रगढ़ नांगल चौधरी नारनौल कनीना व अटेली में बुधवार को गेहूं की कोई आवक नहीं हुई। इसी प्रकार बुधवार को सतनाली में 150 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई। नारनौल व नांगल चौधरी में चने की कोई आवक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed