फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सौर ऊर्जा से रोशन होंगे जिले के 12 सरकारी स्कूल

सौर ऊर्जा से रोशन होंगे जिले के 12 सरकारी स्कूल

Thu, 25 Apr 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
सौर ऊर्जा से रोशन होंगे जिले के 12 सरकारी स्कूल
नारनौल। जिले के 12 सरकारी स्कूल सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों की सूची एडीसी कार्यालय को उपलब्ध करा दी है। सौर ऊर्जा के पैनल लगने से इन स्कूलों में बिजली गुल होने की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

डीईओ अजीत सिंह ने बताया कि एसडीसी कार्यालय की ओर से बोर्ड की परीक्षा में अच्छे रिजल्ट वाले लड़के और लड़कियों के स्कूलों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि इन स्कूलों में प्रशासन की ओर से सौर ऊर्जा के पैनल लगाए जाने हैं। इससे स्कूलों में बिजली की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। बता दें कि अक्षय ऊर्जा विभाग की ओर से स्कूल में सौर ऊर्जा के पैनल लगाने की योजना है। अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों के राजकीय स्कूलों में गर्मी के दिनों में बिजली की किल्लत रहती है।
विज्ञापन

सलाह के प्रधान नरेंद्र सांगवान ने कहा कि सरकार को सभी स्कूलों में सौर ऊर्जा के पैनल लगवाने चाहिए। जिससे की स्कूलों में बिजली की समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि स्कूूलों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने की जरुरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों में में लगाया जाना है-
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाछौद,राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुजरवास, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुसनौता, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नियामतपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनिहाड़ी,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेका, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागोत,राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतनाली, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसीरपुर,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसई व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांगल सिरोही शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed