{"_id":"5c927d76bdec222dc9130169","slug":"91553104246-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में धूमधाम से मनाया होली का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में धूमधाम से मनाया होली का पर्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। प्यार,उमंग और रंगों का पावन पर्व होली बुधवार को जिलेभर में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस मौके पर महिलाओं ने भक्त प्रहलाद व होलिका की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। महिलाएं परंपरागत हरियाणवी वेशभूषा में होलिका पूजन करने के लिए पहुंची। दूसरी ओर जिला अस्पताल नारनौल में इमरजेंसी में दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है।
वहीं, महेंद्रगढ़ अस्पताल में तीन डॉक्टरों को तैनात किया गया है। इसके अलावा सभी डॉक्टरों को ऑन कॉल तैयार करने को कहा गया है। महेंद्रगढ़ और नारनौल अस्पताल में होली को लेकर इंतजाम हैं। दूसरी ओर फायर अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। नारनौल में तीन दमकल की गाड़ियां और दो बाइक। जबकि महेंद्रगढ़ में चार दमकल की गाड़ियां व एक बाइक 24 घंटे के लिए तैयार रखी गई है।
महिलाओं ने की प्रहलाद पूजा
सुबह से महिलाओं की टोलियां मंगलमय गीत गाते हुए पूजा स्थल पर पहुंचना शुरू हो गई थी। महिलाओं ने होलिका की विधिवत रुप से पूजा-अर्चना की और अपनी संतानों की दीर्घायु के लिए होलिका से कामना भी की। उपलों से बनी इन मालाओं को होलिका को अर्पित किया गया। महिलाओं ने होलिका का व्रत भी रखा और पकवान आदि भी बनाए। होली के चलते बाजारों में भी रौनक रही तथा लोगों ने धुलेंडी के लिए जमकर रंग व पिचकारी की खरीददारी हुई।
विज्ञापन
शाम को किया होलिका दहन
बुधवार शाम को होलिका का दहन किया गया। होलिका दहन में लोगों ने गेहूं की बालियों को भूना कर पूजा के लिए घरों में रखी गई।
प्रमुख नंबर
पुलिस नंबर-100
महिला हेल्प-1091
एबुलेंस-102
फायर-101,9416582013