{"_id":"5c76e0bfbdec225334439294","slug":"91551294655-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना के शौर्य पर खुशी जाहिर करते हुए तिरंगा यात्रा, बाईक रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना के शौर्य पर खुशी जाहिर करते हुए तिरंगा यात्रा, बाईक रैली निकाली
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। आतंकवादियों के खिलाफ भारत सरकार की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई पर कॉलेज छात्रों और क्षेत्र के नागरिकों ने खुशी जाहिर करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक से मंडी-टी प्वाइंट से शुरू होकर नेताजी सुभाष क्लब पहुंची। जहां उसका समापन किया गया।
इस दौरान यात्रा में शामिल युवाओं ने तिरंगे को लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाए। महेश बोहरा ने कहा कि आतंकवादियों की जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बीते समय किए गए आत्मघाती ब्लास्ट के बाद देशवासी आतंक के खिलाफ मोर्चा खोलने की मांग कर रहे थे। पुलवामा में सीआरपीएफ के 44 सैनिक मारे गए थे। जिसे लेकर जगह-जगह पाकिस्तान के खिलाफ धरने-प्रदर्शन किए जा रहे थे। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य को सराहा। इस मौके पर सुमेर सिंह, योगेश कुमार, सुरेश कुमार, दीपक कुमार उपस्थित थे।
वहीं, भारतीय वायु सेना द्वारा पुलवामा हमले का बदला लेने पर शहर के युवाओं ने खुशी जताई। बुधवार को युवाओं ने शहर के बीच बाइक रैली निकाली। इस मौके पर उन्होंने भारत माता की जय एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके संदीप सेठ, रविंद्र, भोला आदि ने बताया कि 14 फरवरी को पुलवामा में पाकिस्तान ने आतंकी हमला किया था जिसमें देश के 42 जवान शहीद हो गए थे। उस दिन से युवाओं में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वासन दिया था कि खून बदला खून से लिया जाएगा। मंगलवार की अल सुबह भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के 80 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों पर हमला कर शहीदों का बदला ले लिया है। प्रधानमंत्री ने साबित कर दिया उनका सीना 56 इंच का है। इस अवसर पर विक्रम, राहुल, सुरेंद्र, आकाश सहित वाल्मीकि समाज के अन्य युवा थे।