फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद लड्डू बांटे,ढोल बजाया, गुलाल उड़ाया, पटाखे जलाए

आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद लड्डू बांटे,ढोल बजाया, गुलाल उड़ाया, पटाखे जलाए

Wed, 27 Feb 2019 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद लड्डू बांटे,ढोल बजाया, गुलाल उड़ाया, पटाखे जलाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़/नारनौल। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायु सेना की कार्रवाई से जिले के लोगों की खुशी सातवें आसमान पर है। मंगलवार अलसुबह हुई कार्रवाई का जिले के लोगोें ने आतिशबाजी और ढोल बजाकर जश्न मनाया। लोगाें ने गुलाल उड़ाकर लड्डू भी बांटे। मंगलवार को दिन में चौराहों पर लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। विभिन्न मार्केट एसोसिएशन ने इस कार्रवाई पर खुशी प्रकट की। युवाओं ने तिरंगा हाथ में लेकर अपनी भावनाओं को प्रकट कर शहीद तुलाराम की मूर्ति को माला डाली।
भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं एबीवीपी महिला संगठन ने राव तुलाराम चौक पर पटाखे जलाए। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर वायुसेना के पराक्रम को सराहा। भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। जोश के साथ पहुंचे युवाओं ने डीजे बजाकर देशभक्ति के गानों पर नृत्य किया। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद सेना को खुली छूट दी थी। वायु सेना ने मंगलवार सुबह 3.30 बजे पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला कर आतंकवादियों को मार गिराया है। भारत ने आतंकी हमलों का एयर स्ट्राइक से बदला ले लिया है। पूरा देश नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। यह बदला शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। एबीवीपी की उपाध्यक्ष पूूनम भारद्वाज ने बताया कि जब हमारे 44 जवान शहीद हुए तब हमें बहुत दु:ख हुआ था। अब देश की सेना ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई बदला ले लिया है। पूरा युवा वर्ग हम प्रधानमंत्री के साथ हैं। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अमित भारद्वाज, शिवम जांगड़ा, सोनू सैनी, विक्की खुडाना, एबीवीपी की महासचिव मोनिका चौहान, आरती राजपूत, लक्ष्मी सैनी, प्रीति, आरजू, अंगिता सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

----------------------
सब्जी मंडी के व्यापारियों ने पटाखे जलाकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर होशियार सिंह, सैैनी सभा के पूर्व प्रधान मास्टर दिनेश सैनी ने बताया कि देश की वायु सेना की पाकिस्तान के अंदर घुसकर कार्रवाई करना वास्तव में सराहनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिन में पुलवामा हमले के शहीदों का बदला लेकर हमारा सीना 56 इंच का कर दिया है। आतंकवादियों पर इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहनी चाहिए ताकि भविष्य में भी वह भारत की तरफ आंख उठाकर न देख सके। इस मौके पर सब्जी मंडी के प्रधान सूरत सैनी, कृष्ण सैनी, बाला तिवाड़ी, सोनू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
बालाजी मार्केट के दुकानदारों ने राव तुलाराम चौक पर पटाखे जलाकर एवं लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। दुकानदार कृष्ण बुचौली, राकेश सरपंच, राम गोपाल शर्मा, महेश, अजीत, महेंद्र नौतान ने देश की सेना को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलवामा में शहीदों को यही सच्ची श्रद्धांजलि है। उप नागरिक अस्पताल में भी लोगों ने लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया। इस मौके नीरज, जितेंद्र तंवर, प्रताप तंवर, अमित, प्रदीप सहित अन्य उपस्थित रहे।
------------
जेजेपी के युवा नेता राव युद्धवीर सिंह ने ब्रह्मदेव चौक पर अपने साथियों के पटाखे जलाकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर उन्होंने देश के वीर सैनिकों को बधाई दी। राव युद्धवीर सिंह ने कहा कि भारत के जवान किसी से कम नहीं है। देश की सेना ने 300 घंटे में ही अपने साथियों का बदला लिया है।

--------------
एमडीएस आईटीआई जाटवास में मंगलवार को छात्रों ने पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों का बदला लेने खुशी जाहिर की। प्रार्थना सभा के दौरान छात्रों ने पुलवामा के शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित। शहीद जवान अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाए। एडवोकेट गोशाल शर्मा ने पाकिस्तान आतंकी ठिकानों पर हमलों का स्वागत किया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन मातादीन शर्मा, प्रधानाचार्य अमित, राजीव कुमार, आजाद यादव, नितिश, अरविंद, मुनेश, बंटी, आकाश, हैप्पी, सुनील, प्रदीप शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed