{"_id":"5c7044b4bdec2273952184fa","slug":"91550861492-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी बस सेवा के चलने से छात्राओं के चेहरे खिले, रोडवेज विभाग की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी बस सेवा के चलने से छात्राओं के चेहरे खिले, रोडवेज विभाग की सराहना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर में करीब तीन सप्ताह से लगातार रोडवेज की सिटी बस सेवा चलने से कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं व लोगों में काफी उत्साह है। सिटी बस हर रोज सुबह 9:30 बजे बस स्टैंड से कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को लेकर जाती है। इसके बाद बस साढ़े 11 बजे बस स्टैंड से महावीर चौक, रेस्ट हाउस, तालाब बहादुर सिंह, अग्रसेन चौक, पीजी कॉलेज व गर्ल्स कॉलेज, सीनियर सेकेंडरी, निजामपुर रोड, हीरो होंडा चौक से होते हुए वापस बस स्टैंड पहुंचती है। दोबारा बस 12 बजे बस स्टैंड से चलकर डेढ़ बजे कॉलेज की छात्राओं को लेकर बस स्टैंड पहुंचती है। बस में हर रोज यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।
छात्राओं का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। रोजाना सैकड़ों छात्राएं रोडवेज कि बस के द्वारा कॉलेज तक पहुंच रही है। पहले कॉलेज की छात्राएं बस स्टैंड से कॉलेज तक पहुंचने के लिए रोजाना या तो पैदल जाना पड़ता था या 20 रुपये खर्च कर कॉलेज में पहुंचना पड़ता था। जिससे समय भी ज्यादा लगता था और रुपये भी खर्च करने पड़ रहे थे। अब सिटी बस सेवा शुरू होने से समस्या का समाधान हो गया है। अब वे निशुल्क, कम समय व कॉलेज के सही समय पर पहुंच रही है। छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान देखी जा सकती है।
छात्राओं ने रोडवेज विभाग की प्रशंसा
रोजाना कॉलेज में पहुंचने के लिए बस स्टैंड से कॉॅलेज तक धूप में तपते हुए करीब दो से ढ़ाई किलोमीटर पैदल सफर कर छात्राओं को जाना पड़ता था। अब सिटी बस सेवा शुरू होने से उन्हें गर्मी व धूप में चलने से निजात मिल गई है। वहीं ऑटो का इंतजार भी खत्म हो गया है।
विज्ञापन
- दीक्षा डाबडा, छात्र संघ प्रधान, पीजी कॉलेज
करीब तीन सप्ताह से ज्यादा समय से सिटी बस सेवा नियमित रूप से चल रही है। जिससे छात्राओं और छात्रों को राहत मिली है। सिटी बस सेवा ठीक समय से बस स्टैंड से चलकर सही समय पर कॉलेज पहुंच रही है। सिटी बस सेवा का अन्य लोगों को भी लाभ उठाना चाहिए।
- शुभम कौशिक, छात्र संघ प्रधान, पीजी कॉलेज।
सिटी बस सेवा बेटी पढ़ाओ अभियान को सार्थक सिद्ध कर रही है। विभाग की कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की समस्या को देखते हुए सिटी बस सेवा शुरू कर सराहनीय काम किया है। विभाग की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। इसमें अभी और सुधार की जरूरत है।
- बजरंग लाल अग्रवाल, प्रधान हरि. व्यापार मंडल।
सिटी बस से लोगों को राहत मिल रही है। अभी शहर के लोगों में जागरूकता का अभाव है। शहर के लोगों को इसमें अपना योगदान देना चाहिए। किसी भी चीज कि शुरूआत करने में थोड़ा समय जरूर लगता है। सरकार ने लोगों को एक नई सेवा दी है। लोगों को सहयोग करना चाहिए।
- संदीप नूनीवाल।