फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शहर के चौक चौराहों पर अब सीसीटीवी से होगी निगरानी, अतिक्रमण भी हटेगा

शहर के चौक चौराहों पर अब सीसीटीवी से होगी निगरानी, अतिक्रमण भी हटेगा

Tue, 12 Feb 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
शहर के चौक चौराहों पर अब सीसीटीवी से होगी निगरानी, अतिक्रमण भी हटेगा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रधान सचिव वी राजाशेखर वुंडरू ने नपा सचिव को शहर के सभी चौक-चौराहों पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही शहर में अतिक्रमण हटवाने को कहा। उन्होंने कहा कि अगली बार जब वे यहां आएं तो यह काम पूरे होने चाहिए।
महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रधान सचिव वी राजा शेखर वुंडरू सोमवार को महेंद्रगढ़ पहुंचे थे। उन्होंने पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में नगरपालिका, पुलिस, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्यान विभाग के अधिकारियों की मीटिंग ली। मीटिंग के दौरान नगरपालिका सचिव नवल किशोर को शहर के सभी चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण शहर की सड़कें संकरी हो गई हैं। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सड़कें खाली कराओ। सचिव नवल किशोर ने कहा कि हाउस की मीटिंग नहीं हो पा रही जिस कारण विकास कार्य रुके हैं। प्रधान सचिव ने कहा कि अगर आपके वश की बात नहीं तो बताओ। संबंधित अधिकारियों ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय के आयुक्त और निदेशक से बातचीत कर इन काम को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग को एक-एक प्रोफार्मा दिया। जिसमें संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। इस मौके एसडीएम विनेश कुमार, डीएसपी सतेंद्र कुमार, कृषि विभाग के एडीओ नवीन, एसए अनिल, नपा सचिव नवल किशोर, नपा के पूर्व प्रधान रामचंद्र तायल, डॉ. भूषण कुमार, पार्षद अमित मिश्रा, नरेंद्र खन्ना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक सिग्नल पर मांगा जवाब
प्रधान सचिव ने पुलिस से से रेड लाइट क्रॉसिंग केस, रेप केस तथा अन्य केसों के बारे में जानकारी मांगी। इस पर मौके पर मौजूद डीएसपी सतेंद्र कुमार ने कहा कि महेंद्रगढ़ में ट्रैफिक सिग्नल नहीं हैं। आयुक्त ने कहा रेड लाइटें तो वह यहां डीसी रहते हुए लगवा कर गए थे। अधिकारियों ने जवाब दिया कि मरम्मत के अभाव में खराब हो गई हैं। प्रधान सचिव ने नगर पालिका सचिव को रेड लाइट लगवाने के निर्देश भी दिए।


शॉपिंग कॉम्पलेक्स से होने वाली आय पूछी
वी राजा शेखर 1993-94 में महेंद्रगढ़ में बतौर एसडीएम नियुक्त थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में महेंद्रगढ़ का शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनवाया था। कांप्लेक्स में लगभग 350 दुकानें बनाई गई थीं। यह कॉम्पलेक्स अब महेंद्रगढ़ की मुख्य मार्केट है। उन्होंने कॉम्पलेक्स से नगर पालिका को होने वाली आय की जानकारी भी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed