फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई एसआई की परीक्षा, 50 फीसदी परीक्षार्थी हुए शामिल

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई एसआई की परीक्षा, 50 फीसदी परीक्षार्थी हुए शामिल

Mon, 03 Dec 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई एसआई की परीक्षा, 50 फीसदी परीक्षार्थी हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस के उप निरीक्षक के पदों के लिए परीक्षा रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा में 10 स्कूलों के 23 केन्द्रों पर कुल 6684 परीक्षार्थियों में से 3589 ने परीक्षा दी।
यह परीक्षा शांतिपूर्वक रही और कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। पुलिस विभाग की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा जिला में पहली बार आयोजित की गई है। इससे पहले पुलिस के किसी भी पद के लिए आयोजित परीक्षा का जिला में आयोजन नहीं किया गया था। परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन काफी दिनों से लगा हुआ था। सभी मुख्य मार्गों व चौराहों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी थी। परीक्षा केन्द्रों पर भी सुबह सात बजे ही पुलिस के अधिकारी तथा महिला व पुरुष कर्मचारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी तैनात हो गए थे।
विज्ञापन

सुबह से ही परीक्षार्थी अपने परीक्षा केन्द्रों की तलाश में भागदौड़ करते देखे गए। कुछ केंद्रों की पूरी जानकारी नहीं होने के कारण परीक्षार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। सभी के बेल्ट, जुराबे, कलाई पर बांधे धागे समेत अन्य सामान को निकला दिया गया है। दूसरी ओर रोडवेज ने बच्चों के लिए 25 बसों का इंतजाम किया था। दूसरी कम परीक्षार्थियों के आने से रोडवेज ने राहत की सांस ली। परीक्षा के लिए नारनौल के अलावा रेवाड़ी और पलवल से करीब सवा सौ पुलिस कर्मचारियों को बुलाया गया था। नोडल अधिकारी व सीटीएम वकील अहमद ने बताया कि परीक्षा में 3589 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा व्यवस्था 23 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए एक प्रकार से रिहर्सल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह छह बजे ही पहुंचने लगे थे परीक्षार्थी
परीक्षार्थी सुबह छह बजे से ही अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो चुके थे। अधिकांश परीक्षार्थी आठ बजे ही केंद्र पर पहुंच चुके थे। शहर के सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की सख्ती थी। परीक्षा केंद्र में जाने वाले को पहले ही अपना फालतू सामान बाहर रखना उचित समझा। पुलिस द्वारा प्रत्येक की पूरी तलाशी ली जाती तथा कोई भी सामान अंदर नहीं ले जाने दिया गया। परीक्षार्थियों के थैले तथा अन्य सामान परीक्षा केन्द्र के बाहर ही रखवा दिए गए।

ग्रामीण परीक्षा केंद्र के लिए भटकते रहे परीक्षार्थी
वैसे तो अधिकांश परीक्षा केन्द्र शहर के आसपास ही थे, लेकिन एक परीक्षा केन्द्र पास के गांव ढाणी किरारोद में था। जिसमें 312 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। यातायात की उचित सुविधा नहीं होने के कारण इस केंद्र पर जाने के लिए सैकड़ों परीक्षार्थियों को पैदल ही जाना पड़ा और केन्द्र को तलाश करने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
आओ कुछ पेट पूजा कर लें
परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तंत्र को काफी बड़ा योगदान रहा। पुलिस कर्मचारी सुबह सवेरे ही परीक्षा केन्द्रों पर आकर तैनात हो गए थे। परीक्षा शुरू होने के बाद ही पुलिस कर्मचारियों ने कुछ राहत की सांस ली। ऐसे में उन्हें भूख का भी अहसास हो गया तथा पुलिस कर्मचारी अपना नाश्ता करने की तैयारी करने लगे।

अभ्यर्थियों को दिया नाश्ता
स्काई हेल्प आर्गेनाइजेशन ने एसआई का पेपर देने आए दूरदराज के छात्रों के नाश्ते का नि:शुल्क प्रबंध किया गया। अध्यक्ष सुधीर कुमार यादव ने कहा कि संगठन द्वारा सभी साथियों की मदद से आगामी हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए भी शहर में आने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क रहने व नाश्ते की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर अजय सेकवाल, हरविंदर सिंह, टिंकू प्रधान, सचिन, आकाश राव जैलदार, हेमंत, हिमांशु, गोलू खटीक, देवेंद्र आदि ने सेवाएं दी।

23 को होने वाली परीक्षा के लिए भी प्रशासन को परीक्षा देनी पड़ी
हरियाणा पुलिस के एसआई की परीक्षा वैसे भी जिला प्रशासन के लिए अग्नि परीक्षा थी। जिला प्रशासन के पास होने के बाद अब 23 दिसंबर को हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल की होने वाली परीक्षा की तैयारियों में प्रशासन को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। ज्ञातव्य है कि 23 दिसंबर को हरियाणा पुलिस में भर्ती के लिए आयोजित कांस्टेबलों की परीक्षा के केन्द्र भी नारनौल में दो पारियों में होंगे।


बोले परीक्षार्थी
झज्जर से परीक्षा देने आए रवि ने बताया कि प्रश्न पत्र बहुत ही कठिन था। जीके में देश व विदेश से संबंधित बहुत ज्यादा थे। जिसके कारण पेपर हल करने में परेशानी हुई।
- रवि कुमार

प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न थे, पेपर बहुत कठिन था। परीक्षा से ज्यादा संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने बताया कि यह पहला प्रयास था।
- नवीन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed