{"_id":"5bfd9546bdec22418d76166c","slug":"91543345478-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय के लिए बाजार बंद स्थगित, 30 से होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय के लिए बाजार बंद स्थगित, 30 से होगा आंदोलन
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ संघर्ष सम्मान समिति जिला मुख्यालय महेंद्रगढ़ में स्थापित कराने की मांग को लेकर 30 नवंबर से आंदोलन शुरू करेगी। आंदोलन समिति के नेतृत्व में चलाया जाएगा। जिसके लिए राजबीर सिंह की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति गांव- गांव जाकर लोगों से सहयोग मांगेगी। बाजार बंद के फैसले को फिलहाल स्थगित कर दिया है।
मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए महेंद्रगढ़ संघर्ष सम्मान समिति के अध्यक्ष राजबीर सिंह ने कहा कि 30 नवंबर का बाजार बंद का फैसला फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। समिति ने 30 नवंबर से आंदोलन चलाने का फैसला लिया है। जिसमें पहले चरण में धरना दिया जाएगा।
सरताज ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने कहा कि देश में केवल दो ही जिले हैं जिनका मुख्यालय दूसरे शहर में हो। जिसमें हरियाणा का महेंद्रगढ़ एक है। हरियाणा बनने से पहले से महेंद्रगढ़ जिला बना हुआ है। राजनीतिक कारणों के चलते इसका जिला मुख्यालय दूसरी जगह बना दिया गया। जिला मुख्यालय दूसरी जगह होने के कारण हजारों लोगों को रोजाना नारनौल जाने को मजबूर होना पड़ता है। सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, पंचायतों, धार्मिक संस्थाओं, एनजीओ सहित सभी समाजसेवियों का सहयोग लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विनोद तंवर पाली ने कहा कि यह कई दशक पुरानी मांग है। पहले भी कई बार यह मांग उठी थी। कुछ कारणों के चलते सिरे नहीं चढ़ सकी। अब क्षेत्र की जागरूक जनता अपने हक के लिए एकजुट हो रही है। इस बार आर पार का आंदोलन होगा। जिला मुुख्यालय की मांग को सीएम तक भी पहुंचाएंगे।
सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिगड़िया ने कहा कि महेंद्रगढ़ का जिला मुख्यालय यहां नहीं होने के लिए यहां के जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं। ऐसे लोगों से जवाब लेना चाहिए। 1952 से जिले का दर्जा महेंद्रगढ़ को मिला हुआ है। अब तक हमारा मुख्यालय हमारे शहर में नहीं है। जिला मुख्यालय बनवाने तक पीछे नहीं हटेंगे।
यह सदस्य किए शामिल
महेंद्रगढ़ संघर्ष सम्मान समिति में राजबीर सिंह प्रधान, अजय सिगड़िया, कुलदीप यादव, विनोद पाली, विक्रम डुलाना, जितेंद्र पालड़ी, मनोज राजपूत निंबी, सुुनील कुमार, पवन देव, संजय राव, राजेश कुमार उर्फ मोनी यादव, बार के उपाध्यक्ष एडवोकेट शमशेर सिंह, अजीत यादव पालड़ी को शामिल किया गया है।