फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   समीक्षा बैठक में गैरहाजिर अधिकारियों पर जिला प्रमुख ने जताई नाराजगी-

समीक्षा बैठक में गैरहाजिर अधिकारियों पर जिला प्रमुख ने जताई नाराजगी-

Wed, 14 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में गैरहाजिर अधिकारियों पर जिला प्रमुख ने जताई नाराजगी-
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। जिला परिषद में लंबित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मंगलवार को हुई। इसमें बिजली, नहर, जनस्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य कार्यों पर चर्चा हुई। जिला प्रमुख ने अधिकारियों को जल्द काम पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक में तीन विभागों के अधिकारी उपस्थित न होने उन्होंने नारा जगी जताई और कहा कि ऐसे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

रेवाड़ी रोड स्थित जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला प्रमुख राजेश देवी ने की। बैठक में बिजली, पानी, शिक्षा के अलावा अन्य लंबित कार्यों पर चर्चा हुई। राजेश देवी ने कहा कि गांवों में सड़क,पानी और बिजली संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला परिषद की ओर से लाखों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। बैठक में बिजली बोर्ड महेंद्रगढ़, पब्लिक हेल्थ महेंद्रगढ़ व मार्केटिंग बोर्ड रेवाड़ी के संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। प्रमुख ने कहा कि सभी को पहले जानकारी दी गई थी। ऐसे में बैठक में न आने की पहले जानकारी देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को लेकर गंभीर है। अधिकारियों को बैठक में शामिल होकर कार्य का ब्योरा दैेना चाहिए। जिससे विकास कार्यों को तय समय में पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed