{"_id":"59d284904f1c1bdb538b568e","slug":"91506968720-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदअलिपुर में युवक की मौत, पानी में जहरीला पदार्थ मिलाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदअलिपुर में युवक की मौत, पानी में जहरीला पदार्थ मिलाने की आशंका
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पानी में जहरीला पदार्थ मिलाने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। गांव सैदअलिपुर निवासी एक युवक की रविवार को अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर घरेलू पेयजल टंकी में जहरीला पदार्थ मिलाने की आशंका जताई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पानी व श्मशान घाट से राख का सैंपल ले लिया। केस दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।
संदीप यादव ने बिजली निगम कार्यालय में बिक रही एलईडी का टेंडर ले रखा है। शनिवार सुबह खेत में विभिन्न काम करने के बाद घर पहुंचा था। टंकी में पानी पीने के बाद अन्य कार्यों में व्यस्त हो गया। इसी दौरान उल्टी व पेट दर्द शुरू हो गया। परिजनों ने तत्परता पूर्वक नांगल चौधरी की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालात बिगड़ने के बाद चिकित्सक सुविधाजनक अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन नारनौल की निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान रविवार सुबह पीड़ित ने दम तोड़ दिया। दाहसंस्कार के बाद घर लौटे परिजन टंकी में हाथ-मुंह धोने लगे। पानी की बदबू से परिजनों में टंकी में जहर होने की आशंका हो गई। बोतल में पानी का सैंपल लेकर पूर्व सरपंच व परिजन थाने पहुंचे, तथा शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने पानी व श्मशान से राख का सैंपल लिया है। लेबोरेट्री में जांच के लिए सैंपल मधुबन भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
थाना प्रभारी शफीउद्दीन ने बताया कि सैदअलिपुर की एक घरेलू पेयजल टंकी में जहरीला पदार्थ डालने की शिकायत मिली है। परिजनों ने अज्ञात आरोपियों पर पूरे परिवार को मारने का आरोप लगाया है। पानी के शव की राख का सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के बाद आरोपों की पुष्टि होगी।