फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शहर में चल रही रामलीलाओं को हुआ समापन

शहर में चल रही रामलीलाओं को हुआ समापन

Mon, 02 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
शहर में चल रही रामलीलाओं को हुआ समापन
- रामलीला के अंतिम दिन किया श्रीराम का राज्याभिषेक
विज्ञापन

फोटो नंबर सात
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नगर में 11 दिन तक चली रामलीलाओं का रविवार रात भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ समापन हो गया। नगर में प्रमुख रूप से धार्मिक रामलीला ट्रस्ट चांदुवाड़ा व कृष्णा ड्रामेटिक क्लब नई मंडी द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। बीती रात दोनों रामलीलाओं में भगवान श्रीराम का राजतिलक किया गया। जब श्रीराम को राजगद्दी पर बैठाया तो पंडाल श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो गया। समापन अवसर पर धार्मिक रामलीला ट्रस्ट चांदुवाड़ा में गोपाल शरण गर्ग व गोविंद भारद्वाज मुख्यातिथि मौजूद थे। इसके अलावा बजरंग शास्त्री भी उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने रामलीला में अभिनय करने वालों पात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने लोगों को संबोधित करते हुए रामायण के उन पहलुओं के बारे में लोगों को बताया जो रामलीला के मंचन में नहीं दिखाए जाते लेकिन उनका वर्णन शास्त्रों में है। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन एक आदर्श पूर्ण जीवन है। श्रीराम के आदर्शों पर चलकर हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवताचार्य बजरंग शास्त्री ने कहा कि भगवान राम ने धरती पर अवतार लेकर मनुष्य के रूप में जो लीला की वह हमें जीवन में संघर्ष करना सिखाती है। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान राम का नाम ही एक महामंत्र है और जो इसका जाप करता है वह भवसागर से पार हो जाता है। इस मौके पर प्रधान शंभू दयाल गर्ग, सत्यनारायण हरित, सचिव जगदीश भारद्वाज, मीरा देवी, डॉ. दिनेश गर्ग, विष्णु शर्मा तथा संजय गर्ग सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed