{"_id":"59bec2f64f1c1b8a688b5243","slug":"91505673974-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांगल चौधरी में नई दिशा योजना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगल चौधरी में नई दिशा योजना शुरू
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगल चौधरी में नई दिशा योजना शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। ह्यूमन पीपल टू पीपल इंडिया संस्था ने नांगल चौधरी में रविवार को नई दिशा कार्यक्रम शुरू किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बैजनाथ गर्ल्स कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. राजेश गोयल और प्रवक्ता ममता बायला ने किया। इसमें महिलाओं को साक्षर और सबल बनाने पर मंथन किया गया।
परियोजना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि नई दिशा कार्यक्रम में नांगल चौधरी ब्लॉक के 25 गांवों को शामिल किया गया है। इनमें पांच हजार महिलाओं को सक्रिय साक्षर बनाने का लक्ष्य है। प्रत्येक गांव में चार महिला प्रेरक नियुक्त होंगी। उन्हें चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक प्रेरक को एक साल में 200 महिलाओं को साक्षर बनाना होगा। प्रेरकों को लैपटॉप और डाटा कनेक्शन की सुविधा मिलेगा। डॉ. राजेश गोयल ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक और अन्य समस्याओं की जानकारी अधिक होती है। इसके बाद प्रशिक्षण शिविर में मौजूद प्रेरकों को लैपटॉप वितरित किए गए। उन्हें कंप्यूटर संचालन की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर रतीराम मीणा, आनंद कुमार सुपरवाइजर, शाखा प्रबंधक तुलसीराम, सुकेश यादव, निखिल मोरवाल आदि मौजूद थे।