{"_id":"599c801f4f1c1b61038b47ed","slug":"91503428639-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल महल भरा पानी से, विधायक ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल महल भरा पानी से, विधायक ने किया निरीक्षण
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल महल भरा पानी से, विधायक ने किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। यहां बने ऐतिहासिक जल महल को पानी से भरा जा रहा है। इसका मंगलवार को स्थानीय विधायक ओमप्रकाश यादव ने निरीक्षण किया। इस मौके पर विधायक ने बताया कि नारनौल शहर की प्राचीन धरोहर जलमहल नायाब संरचना है। यह कई वर्षों से सूखा पड़ा था। पानी नहीं होने के कारण यह पहचान खो रहा था। उन्होंने विधायक बनते ही जलमहल की पुरानी रौनक लाने की कोशिशें शुरू कर दीं।
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इसे सूखे होने की जानकारी की तो पता चला कि पुरातत्व विभाग ने एक आदेश जारी करके इसमें पानी भरने पर रोक लगाई हुई है। विभाग ने आदेश में इसकी दीवारों को कमजोर बताया था। उन्होंने कहा कि जिस स्थान का नाम ही जलमहल हो और उसमें पानी न हो, तो यह ठीक नहीं है। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री और पुरातत्व विभाग के मंत्री से इस बारे में चर्चा की। यह भी संयोग ही है कि पर्यटक विभाग इसी जिले से मंत्री रामबिलास शर्मा के पास है। उन्होंने कहा कि यह जिला राजस्थान की सीमा के सटा है। राजस्थान जाने वाले सभी पर्यटक नारनौल होकर जाते हैं। इस दृष्टि से भी नारनौल पर्यटक स्थल का हब बन सकता है। जलमहल में पानी आने से स्थानीय लोगों में खुशी है।