फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   फसलों को मिला जीवन दान, खुश हुए किसान

फसलों को मिला जीवन दान, खुश हुए किसान

Wed, 02 Aug 2017 12:23 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
फसलों को मिला जीवन दान, खुश हुए किसान
फसलों को मिला जीवन दान, खुश हुए किसान
विज्ञापन

नांगल चौधरी। पिछले दो दिन में करीब 28 एमएम बारिश होने से खरीफ की विभिन्न फसलों को जीवनदान मिल गया है। अभी और बरसात होने की उम्मीद के चलते किसान खुश हैं। गौरतलब है कि नांगल चौधरी, निजामपुर ब्लॉक डार्कजोन में शामिल हैं। क्षेत्र में अधिकांश कृषि बोरवेल ठप हो चुके तथा किसानों को नहरी पानी भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में सिंचाई व्यवस्था बारिश पर ही निर्भर हो गई है। खरीफ की फसल बाजरा, ग्वार, कपास आदि बिजाई के करीब 25 दिन बाद भी बारिश नहीं होने के कारण फसलें मुरझाने लग गई थी। सोमवार शुरू हुई बारिश से फसलें फिर से लहलहाने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिन तक अच्छी बारिश संभवाना है। भूजल के आभाव में रबी सीजन की पैदावार नहीं मिलती। किसानों की आजीविका बाजरा, ग्वार की फसल पर निर्भर है। बारिश होने से सूखती फसल को राहत मिल गई है। -ओमप्रकाश, नांगल पीपा

समय पर बारिश हो गई, अब पशुचारे व अनाज की पैदावार बढ़ जाएगी। ग्वार भी अच्छा फुटाव करेगा। फसलों में अधिक पैदावार मिलने की उम्मीद है। -हंसराज, भुगांरका
जमीन सूखी पड़ी है, प्यास बुझाने के लिए अच्छी बारिश की जरूरत है। जोहड़ व गड्ढे भरने पर ही भूजल रिचार्ज हो सकेगा। एक बारिश और होने पर फसलें पक जाएगी। - सुरेंद्र यादव, कमानियां
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed