फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   9 days left for admission on vacant seat in ITI

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में रिक्त सीट पर दाखिले के लिए 9 दिन शेष

Sun, 22 Sep 2024 05:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 22 Sep 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
9 days left for admission on vacant seat in ITI
नारनौल। कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय के निर्देशानुसार आईटीआई में रिक्त सीट पर ऑन द स्पॉट दाखिले किए जा रहे हैं। रिक्त सीट पर ऑन द स्पॉट दाखिले की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। गौरतलब है कि आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया 7 जून से जारी है।
विज्ञापन

पिछले साढ़े तीन महीनों से चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान अब तक चार मेरिट सूची को जारी किया गया है। 12 अगस्त से रिक्त सीट पर ऑन द स्पॉट दाखिले किए जा रहें हैं, लेकिन अभी भी पुरुष आईटीआई में 86 सीट और महिला आईटीआई में 63 सीट पर दाखिला होना अभी भी बाकी है।
विज्ञापन


पुरुष आईटीआई नारनौल में अब तक विभिन्न ट्रेड में उपलब्ध 872 सीट में से 786 सीट पर दाखिला हो चुका है, वहीं महिला आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में उपलब्ध 312 सीट में से 249 सीट पर दाखिला हुआ है। वहीं पुरुष आईटीआई में 11 छात्रों ने अपना दाखिला भी निरस्त करवाया है। जिस कारण पहले पुरुष आईटीआई में पहले 75 सीट रिक्त थी और अब 86 सीट रिक्त हो गई हैं। दाखिले के इच्छुक छात्र-छात्राएं संस्थान जाकर दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद दोपहर दो बजे मेरिट सूची के आधार पर रिक्त सीट पर दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन:
जिन छात्रों ने दाखिला ले लिया है वह नियमित रूप से कक्षा में आएं। प्रशिक्षण प्राप्त करें। रिक्त सीट पर दाखिले ऑन द स्पॉट किए जा रहे हैं। इसलिए जो छात्र-छात्राएं किसी भी कारणवश अभी तक दाखिले नहीं ले पाए हैं, वह 30 सितंबर तक दाखिला ले सकते हैं।-विनोद खनगवाल, प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed