{"_id":"6738eb5efdf5747d1e0bb074","slug":"88-oxygen-concentrators-available-in-civil-hospital-50-are-being-used-narnol-news-c-196-1-nnl1005-118220-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में 88 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध, 50 का हो रहा उपयाेग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में 88 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध, 50 का हो रहा उपयाेग
विज्ञापन
फोटो नंबर-06अस्पताल में रखा आक्सीजन कंसन्ट्रेटर। संवाद
नारनौल। कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज में बने एसएनसीयू वार्ड में आग लग गई थी। इसमें दस नवजात की मौत हो गई थी। आग लगने का कारण ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर था। इसको लेकर अमर उजाला टीम ने नागरिक अस्पताल नारनौल में बने एसएनसीयू वार्ड, आपातकालीन वार्ड, आईसीयू में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर के रखरखाव को लेकर पड़ताल की।
चिकित्सकों ने बताया कि ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर में आग लगने का मुख्य कारण अधिक प्रेशर और शॉर्ट सर्किट रहता है। बता दें कि नागरिक अस्पताल में वर्तमान में 88 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर हैं। जिसमें से 50 कंसन्ट्रेटर उपयोग में लिए जा रहें हैं। वहीं 38 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर को रिजर्व में रखा गया है।
नागरिक अस्पताल में 5 लीटर और 10 लीटर की क्षमता वाले ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध है। ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की देखभाल के लिए नियमित रूप से तीन शिफ्ट में कर्मचारी नियुक्त है। सुबह 8 बजे से 2 बजे, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे और रात 8 से सुबह 8 बजे तक तीन शिफ्ट में कर्मचारी रखरखाव के लिए मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन
इंसेट
कंसन्ट्रेटर में आग लगने की रहती है संभावना
नागरिक अस्पताल में कार्यरत बीएमई रेणू ने बताया कि ऑक्सीजन गैस आग जलने में सहायक अवश्य है, लेकिन ज्वलनशील गैस नहीं है। इसलिए ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर में आग लगने की संभावना अधिक नहीं रहती। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर में आग लगने के मुख्य कारण अधिक प्रेशर और शॉर्ट सर्किट होते हैं। ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर बिजली या बैटरी से चलता है। यह ऑक्सीजन सिलेंडर की तुलना में ऑक्सीजन प्रदान करने का सस्ता और आसान तरीका है। यह आसपास की हवा से ऑक्सीजन अलग करके संग्रहीत कर लेता है। सभी ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर में ऑक्सीजन संग्रहीत करने की क्षमता अलग-अलग होती है। ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर से शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है। इसको ऑक्सीजन सिलेंडर की तरह रिफिलिंग करने की आवश्यकता नहीं होती है।
इंसेट
अग्निशमन यंत्र और अलार्म भी लगाए गए
नागरिक अस्पताल में आग से बचाव के लिए कुछ उपाय भी किए गए हैं। आग लगने पर मरीजों और स्टॉफ कर्मचारियों को समय रहते सूचना मिल जाए, इसके लिए सेफ्टी अलार्म लगाए गए हैं। इसके अलावा अग्निशमन यंत्र भी लगाए गए हैं। आग जैसी घटना होने पर भवन से बाहर निकलने के लिए अलग से निकास द्वार भी बनाया गया है।
वर्जन :
नागरिक अस्पताल में 88 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर है। ठसमें से 50 उपयोग में लिए जा रहें हैं। 38 रिजर्व में रखे गए हैं। जिनका आवश्यकतानुसार इस्तेमाल किया जाता है। नियमित रूप से ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की जांच की जाती है। वहीं बिजली सप्लाई की भी जांच की जाती है, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं होने पाए।-डॉ. आशा शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल