फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पहले दिन नमी अधिक बताकर किसान की सरसों खरीदने से इनकार

पहले दिन नमी अधिक बताकर किसान की सरसों खरीदने से इनकार

Fri, 29 Mar 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन नमी अधिक बताकर  किसान की सरसों खरीदने से इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सरसों खरीद के पहले दिन टोकन देरी से मिलने तथा सरसों में नमी अधिक होने के कारण सरसों की खरीद नहीं हो सकी। पहले दिन केवल एक किसान सरसों लेकर पहुंचा। मंडी मार्केट कार्यालय में किसान के नाम गिरदावरी न मिलने के कारण उसे टोकन नहीं दिया जा सका। शाम चार बजे के समय किसान की सरसों में नमी अधिक बताकर खरीदने से मना कर दिया।
सरसों की खरीद के पहले दिन गांव बैरावास का किसान ओमप्रकाश ट्रैक्टर-ट्रॉली में अपनी सरसों लेकर पहुंचा। जिस पर मंडी के अधिकारियों ने बताया कि खरीद के लिए पहले उसे मंडी मार्केट कमेटी से टोकन लाना होगा। उसके बाद हैफेड के अधिकारी नमी की जांच करेंगे। नमी के मानक पर खरा उतरने के बाद ही सरसों को खरीदा जाएगा। बैरावास निवासी ओमप्रकाश टोकन के लिए मंडी मार्केट कार्यालय पहुंचा। जहां उसे पता लगा कि केवल उसके पिता के नाम पर गिरदावरी की गई है। उनके नाम पर गिरदावरी नहीं होने के कारण उसके नाम का टोकन नहीं दिया गया। देर शाम किसान को टोकन दे दिया गया। शाम करीब छह बजे हैफेड के अधिकारियों ने सरसों की बोरी से सैंपल लेकर नमी की जांच की, जिसमें आठ फीसदी की बजाए 9.7 फीसदी नमी होने का हवाला दिया गया। जिसके बाद हैफेड के अधिकारियों ने खरीद से इनकार कर दिया। मंडी में सरसों की खरीद की तैयारियों को जांचने के लिए एडीसी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपनी पूरी तैयारी रखें। किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाए। किसान की 25 क्विंटल के हिसाब से सरसों खरीदी जाए।
विज्ञापन


कनीना में नहीं बिकी सरसों
कनीना। सरसों के टोकन न मिल पाने के कारण वीरवार को खरीद शुरू नहीं हो सकी है। खरीद एजेंसियों की ओर से 28 मार्च को दोंगड़ा जाट, दोंगड़ा अहीर, कलवाड़ी, मुंडिया खेड़ा, झिगावन तथा 30 मार्च को बेवल, खैराना, मोड़ी, गोमला, गोमली गांवों के किसानों की सरसों की खरीद का शेड्यूल जारी किया गया था। इस दौरान एमडी सिन्हा ने मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मार्केट कमेटी व खरीद एजेंसियों से सभी पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। सरसों की खरीद 4200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाएगी। एक किसान एक दिन में 25 क्विंटल सरसों की बिक्री कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीएफएससी कप्तान सिंह, राहुल यादव, राजेश कुमार, ध्यान सिंह, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार यादव, डिप्टी चेयरमैन ओमप्रकाश लिसानियां, हैफेड के प्रबंधक सतेंद्र सिंह, भरपूर सिंह, मनीष कुमार, अशोक कुमार, आलोक कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed