{"_id":"5c8feb52bdec2214476324ee","slug":"81552935762-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर आउट मिलने पर बोर्ड चेयरमैन ने नावा और सतनाली के दो केंद्रों पर पेपर रद्द किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर आउट मिलने पर बोर्ड चेयरमैन ने नावा और सतनाली के दो केंद्रों पर पेपर रद्द किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने सोमवार को महेंद्रगढ़ के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। तीन परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप मिला। चेयरमैन ने गांव सतनाली और नावां के परीक्षा केंद्र पर पेपर आउट होने के चलते पेपर रद्द कर दिया गया। गांव पाली के परीक्षा केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप मिला। पंचायत की ओर से माफी मांगे जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया। चेयरमैन ने सतनाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक केस भी बनाया।
सोमवार को हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का गणित का पेपर था। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने जिले के लगभग एक दर्जन परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा शुरू होने के पांच मिनट बाद ही 12.35 पर चेयरमैन का उड़नदस्ता रावमावि आकोदा परीक्षा केंद्र पर पहुंच गया। लगभग पौने घंटे तक उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र को चेक किया। केंद्र के अंदर शांतिपूर्ण परीक्षा चल रही थी। इसके बाद बसई, पाली, महेंद्रगढ़, नावां, सतनाली आदि परीक्षा केंद्रों चैक किया गया। गांव पाली परीक्षा केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप रहा। चेयरमैन के पास पहुंची गांव की पंचायत ने गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी। पंचायत से लिखित में आश्वासन दिया कि यहां किसी तरह का बाहरी हस्तक्षेप नहीं होने दिया जाएगा।
बोर्ड के दस्ते को गांव नावां के परीक्षा केंद्र पर पेपर आउट मिला। खिड़कियों से बाहर मिली पर्चियां प्रश्नों से मेल खा रही थी। बाहरी हस्तक्षेप भी ज्यादा था। सतनाली गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी यह स्थिति देखने को मिली। वहां कोड एक जैसे पाए गए। दोनों ही परीक्षा केंद्रों पर गणित का पेपर रद्द कर दिया। अब यह पेपर बाद में होगा। जिसकी तारीख अभी घोषित नहीं की गई।
विज्ञापन
46 परीक्षा केंद्रों पर 4500 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा:
सोमवार को गणित विषय का पेपर था। जिसके लिए जिले में 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर 4500 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिले में एक केस बनाए गए। बोर्ड के उड़नदस्ते ने एक केस बनाया। दूसरा केस जिला स्तरीय उड़नदस्ते ने बनाया।
हमने महेंद्रगढ़ जिले के परीक्षा केंद्रों की जांच। जिसमें सतनाली के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और नावां के परीक्षा केंद्रों पर पेपर आउट मिला। इन केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप भी देखने को मिला। दोनों ही परीक्षा केंद्रों के पेपर को रद्द कर दिया गया है। सतनाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक केस भी बनाया गया था।
-जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।