{"_id":"5c8d485abdec2214130e5cf5","slug":"81552762970-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट जज के सामने रखी एडीजे कोर्ट की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट जज के सामने रखी एडीजे कोर्ट की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जज अरुण पल्ली ने शनिवार को महेंद्रगढ़ एसडीजेएम कोर्ट का वार्षिक निरीक्षण किया। यहां पहुंचने पर महिला अधिवक्ताओं ने न्यायाधीश का तिलक लगाकर स्वागत किया। बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट जज को मांगपत्र सौंपा। जिसमें महेंद्रगढ़ में एडीजे कोर्ट शुरू करने की मांग रखी।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज अरुण कुमार महेंद्रगढ़ जिले के इंस्पेक्टिंग जज हैं। शनिवार को उन्होंने महेंद्रगढ़ कोर्ट का वार्षिक निरीक्षण किया। दोपहर करीब 12 बजे जज अरुण पल्ली, सेशन जज नरेश कत्याल सब डिविजनल मजिस्ट्रेट कोर्ट का मुआयना करने पहुंचे। जज हिमांशु कुमार तथा निमित कुमार ने उनका फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया। उन्होंने एसडीजेएम कोर्ट का मुआयना करने के बाद यहां पेंडिंग केस की जानकारी ली। पुराने केसों को त्वरित गति से निपटाने के निर्देश दिए।
जज अरुण पल्ली बार एसोसिएशन पहुंचने पर बार के प्रधान राजकुमार यादव ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। बार तथा कोर्ट के बीच अच्छा तालमेल होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय की मांग स्थानीय लोगों की ओर से की जा रही है। यहां शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत स्थापित करने का वादा किया था। यहां एडीजे की कोर्ट की स्थापना जल्द कराई जाए। ऐसा होने पर लोगों को घर के पास ही न्याय मिल सकेगा। जब तक एडीजे की स्थायी कोर्ट की स्थापना हो, तब तक टूरिंग कोर्ट यहां बना दी जाए।
विज्ञापन
न्यायाधीश अरुण पल्ली ने कहा कि एडीजे कोर्ट स्थापना की फाइल की जानकारी लेंगे। इस बारे में मुख्य न्यायाधीश से भी विमर्श करेंगे। यहां एडीजे कोर्ट बनवाने की मांग को लेकर गंभीरता से काम करेंगे। बार एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार यादव ने कहा कि पांच अप्रैल को बार के चुनाव कराए जाएंगे। जिसके लिए सोमवार तक शेडयूल जारी कर दिया जाएगा। कोर्ट निरीक्षण होने के कारण चुनाव शेडयूल घोषित नहीं कर पाए। अगले सप्ताह से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएंगी। जिसमें पांच अप्रैल को मतदान होगा।