फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शिवधाम योजना के तहत कायापलट होगी श्मशान घाटों की

शिवधाम योजना के तहत कायापलट होगी श्मशान घाटों की

Sun, 24 Feb 2019 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
शिवधाम योजना के तहत कायापलट होगी श्मशान घाटों की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। सरकार ने गांवों में श्मशान घाटों की कायापलट करने की कवायद के तहत शिवधाम योजना लागू की है। इस योजना में श्मशान घाट की चहारदीवारी व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करने के लिए ग्राम पंचायत को जिम्मेवारी सौंपी है। 12 गांवों के लिए करीब एक करोड़ बीस लाख रुपये का बजट भी जारी हो गया है। जिले के शेष गांवों के लिए फरवरी के अंत में अनुमानित बजट पंचायती राज विभाग तैयार कर लेगा।
सरकार की इस योजना से दाह संस्कार के लिए आने जाने वाले ग्रामीणों को गर्मी, सर्दी व बारिश के मौसम में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। सरकार ने पंचायती राज विभाग के माध्यम से ग्राम पंचायतों को जिम्मेवारी सौंपी है। पंचायती राज विभाग ने इस योजना के तहत जिले के सभी गांवों के श्मशान घाटों को बेहतर करने की योजना है। सरकार ने मुख्यमंत्री घोषणा के अनुसार करीब एक करोड़ बीस लाख रुपये की निर्माण राशि भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत गांव भांखरी, डोहर खुर्द, शेखपुरा, नांगल, बलाना, राजावास, राठीवास, नांगल सिरोही, देवास, सलीमपुर, मोहल्लड़ा, अगिहार में शिवधाम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। श्मशान घाट में के रास्ते पक्के, पीने के पानी के लिए टंकी, चहारदीवारी का निर्माण, टीनशेड का निर्माण समेत अन्य कार्य शामिल है। पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता नरेश यादव ने बताया कि सीएम घोषणा के अनुसार अभी 12 गांवों में शिवधाम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अन्य गांवों को भी इस योजना में शामिल किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed