{"_id":"5c719044bdec2273667923a8","slug":"81550946372-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमटी की एक दशक पुरानी मांग होगी पूरी, रिंग रोड,कचरा प्रबंधन संयंत्र मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमटी की एक दशक पुरानी मांग होगी पूरी, रिंग रोड,कचरा प्रबंधन संयंत्र मिलने की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ विधानसभा में 218 दिन बाद रैली करने आ रहे सीएम मनोहरलाल से क्षेत्र के लोगों को सौगातों की उम्मीद है। महेंद्रगढ़ शहर को रिंग रोड, शहर को सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, सतनाली को नगर पालिका का दर्जा, क्षेत्र के विकास के लिए करीब 90 करोड़ रुपये मिलने की संभावना हैं। गांव खुड़ाना में आयोजित की जा रही विकास रैली में सीएम आईएमटी/आईई की आधारशिला रखकर क्षेत्र के लोगों की करीब एक दशक पुुरानी मांग को पूरा करेंगे। रैली संयोजक प्रदेेश के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने तीन घंटे तक मौके पर तैयारियों का मुआयना किया।
खुड़ाना के राजकीय स्कूल के मैदान में रविवार को होने वाली विकास रैली में 610 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
जाम की स्थिति से निपटने के लिए रविवार को भारी वाहनों का रूट भी डायवर्ट रहेगा। नारनौल की ओर से आकर चरखी दादरी की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को फैजाबाद-कनीना की तरफ स्थानांतरित किया गया है। महेंद्रगढ़ से चरखी दादरी जाने वाले वाहनों को कनीना की तरफ डायवर्ट किया है। चरखी दादरी की ओर से महेंद्रगढ़ आने वाले वाहनों को कनीना के रास्ते आना होगा। जाम से बचने के लिए 110 ट्रैफिक पुलिसकर्मी महेंद्रगढ़ से आकोदा के बीच तैनात रहेंगे। रैली स्थल पर वाहनों के लिए दो पार्किंग रहेंगी। वीआईपी पार्किंग रैली स्थल के पास खुले मैदान में होगी। अन्य वाहनों की पार्किंग गांव खुड़ाना के प्रवेश द्वार के पास होगी। आयोजन स्थल पर तैयारियों को जांचने के लिए शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा करीब तीन घंटे तक मुआयना करते रहे। उन्होंने गांव खुड़ाना में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल हेलिकॉप्टर से सुबह 11 बजे रैली स्थल से करीब 500 मीटर दूर उतरेंगे।
रैली स्थल को 6 सेक्टर में बांटा
रैली स्थल में करीब तीन एकड़ में पंडाल लगाया गया है। रैली स्थल पर 325 गुणा 225 फीट का खुला पंडाल रहेगा। पंडाल के अंदर लोगों के बैठने के लिए छह सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में दो हजार कुर्सियां लगाने का दावा किया गया है। दो स्टेज बनाए जाएंगे। मुख्य स्टेज पर सीएम, मंत्री, विधायक, भाजपा के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी बैठेंगे। मुख्य मंच का साइज 60 गुणा 30 फीट है। दूसरे स्टेज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रैली स्थल पर 5 बड़े आकार की एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
ये रहेगा सीएम का शेड्यूल
- सुबह 9.30 बजे चंडीगढ़ स्थित राजेंद्र पार्क हेलीपैड से सीएम का हेेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा।
- 10.55 बजे सीएम खुड़ाना हेलीपैड पहुंचेंगे
- 11.00 बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे
- 11.00 प्रधानमंत्री की मन की बात को मंच पर बैठकर सुनेंगे
- 12.00 बजे पीएम के सम्मान निधी योजना का शुभारंभ होने के बाद सीएम किसानों को चेक देंगे
- 12.30 बजे सीएम विकास कार्यों की उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे।
- 2.15 बजे सीएम हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।
610 पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात
रैली स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 100 महिला पुलिसकर्मी रहेंगी। 510 पुरूष पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
रेवाड़ी, दादरी, भिवानी से पुुलिस बल को बुलाया गया है। पांच डीएसपी, सात इंस्पेक्टर लेवल के अधिकारी तैनात रहेंगे। शनिवार रात से ही रैली स्थल पर पुलिस जवानों ने डेरा डाल लिया।
ये शिलान्यास/उद्घाटन होंगे
- खुड़ाना में 960 एकड़ में आईएमटी/आईई की आधारशिला
- माधोगढ़ किला के पुनरोद्धार की आधारशिला
- महेंद्रगढ़ किले के पुनरोद्धार की आधारशिला
- निंबेहड़ा माइनर की आधारशिला
- सतनाली सीवरेज लाइन की आधारशिला
- अटेली नगरपालिका भवन का शिलान्यास
- अटेली फायर बिग्रेड स्टेशन का शिलान्यास
- कनीना फायर बिग्रेड स्टेशन शिलान्यास
- अटेली कॉलेज में मल्टी परपज हॉल शिलान्यास
- नारनौल कॉलेज में सभागार का शिलान्यास
- राजस्व विभाग के भवन की आधारशिला
- सुरेहती जाखल में नवनिर्मित 33 केवी बिजली सब स्टेशन का उद्घाटन