{"_id":"5c7044c5bdec2229c12b98b9","slug":"81550861509-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुडाना में आयोजित विकास रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुडाना में आयोजित विकास रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात से होगी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव खुडाना में 24 फरवरी को आयोजित होने वाली रैली में क्षेत्रवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनाई जाएगी। रैली में सबसे पहले कार्यक्रम मन की बात का होगा। मन की बात शुरू होने से पहले ही मुख्यमंत्री रैली स्थल पर पहुंच जाएंगे। इस कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री लगभग एक दर्जन विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे। मन की बात के लिए पंडाल में लगभग पांच से सात एलईडी भी लगाई जाएंगी, जिनकी नेट से कनेक्टिविटी की जाएगी। मन की बात की वजह से रैली का कार्यक्रम काफी लंबा चलने की संभावना है।
उपायुक्त गरिमा मित्तल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के नेतृत्व में विकास रैली की सुरक्षा चाक-चौबंद रहेगी। उन्होंने बताया कि विकास रैली खुडाना जन सभा स्थल पर 28 गुणा 40 फुट मंच तैयार किया गया है तथा 375 गुणा 225 फुट का पंडाल लगाया गया है।
हेलीपैड का निरीक्षण किया
उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने रैली स्थल के साथ-साथ गांव खुडाना के खेल मैदान के पास बनाए गए हेलीपैड का निरीक्षण किया। इस हेलीपैड पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का हेलीकॉप्टर लैंड करेगा तथा यहीं से रैली स्थल पर पहुंचेंगे। इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि विकास रैली में आईएमटी सहित करीब एक दर्जन विकास कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री मनोहर लाल व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा करेंगे। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उद्घाटन एवं शिलान्यास से संबंधित सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर लें। किसी प्रकार की कोताही न की जाए। इस मौके पर शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के पुत्र गौतम शर्मा भी रैली स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे और व्यवस्थाओं को लेकर उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल से बातचीत की। गौतम शर्मा ने बताया कि गांव खुडाना में बनने वाली आईएमटी महेंद्रगढ़ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर महेंद्रगढ़ के एसडीएम डॉ. विनेश कुमार, नारनौल के एसडीएम जगदीश शर्मा, डीएसपी सतेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अनेकों गांवों के सरपंच उपस्थित थे।
विज्ञापन
इन कार्यों की रखी जाएगी आधारशिला
गांव खुडाना में रखी जाएगी आईएमटी की आधारशिला। माधोगढ़ किला, महेंद्रगढ़ किला, निंबेहड़ा माइन, सतनाली सीवरेज लाइन, अटेली की नगरपालिका भवन, अटेली फायर बिग्रेड स्टेशन, कनीना फायर बिग्रेड स्टेशन, नारनौल कॉलेज मल्टी परपज हॉल, अटेली कॉलेज में मल्टी परपज हॉल, नारनौल कॉलेज का कमना नंबर 12, रिवन्यू डिपार्टमेंट का भवन सहित 12 विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी।