{"_id":"5bce2742bdec2269af648ae4","slug":"81540237122-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामंत्री ने तिरंगा यात्रा में प्रदेश एवं केंद्र सरकार की गिनाई उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामंत्री ने तिरंगा यात्रा में प्रदेश एवं केंद्र सरकार की गिनाई उपलब्धियां
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनाने के लिए शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने सोमवार को तिरंगा पद यात्रा शुरू की। गांव डुलाना से यात्रा की शुरूआत करते हुए मंत्री ने कहा कि मैं भाजपा सरकार द्वारा चार वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा देने के लिए आया हूं। हम पाई-पाई का हिसाब जनता को दे रहे हैं।
मंत्री ने गांवों में आयोजित जनसभाओं में संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने चार वर्षों के जनसेवा काल में लोगों को विकास कार्यों से खुशहाल कर दिया है। किसानों की आमदनी को दोगुना करने का काम जारी है। पिछली सरकार में बाजरे का भाव प्रति क्विंटल 990 रुपये मिलता था। वर्तमान केंद्र एवं प्रदेश सरकार 1950 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरा खरीद रही है। पहले कपास के 3500 रुपये मिलते थे, अब कपास 5500 से लेकर 6500 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। चार वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा देने के लिए भाजपा ने तिरंगा पद यात्रा शुरू की है। पद यात्रा के दौरान मंत्री ने ग्रामीणों की ओर से प्रस्तुत मांगों को मौके पर ही मंजूर किया।
साढ़े नौ घंटे चली पदयात्रा
शिक्षामंत्री ने सुबह साढे़ 9 बजे डुलाना से पदयात्रा शुरू की। इसके बाद देवास, चितलांग, सुरजनवास, खेड़ा, बवानिया बचीनी, गागड़वास,,नांगल हरनाथ में यात्रा निकाली। शाम सात बजे तक शिक्षामंत्री ने पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के बेटे गौतम शर्मा, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य देवेंद्र यादव, जिला परिषद की चेयरपर्सन के पति संजीव कुमार उर्फ पप्पल यादव, पंचायत समिति सतनाली चेयरपर्सन मोनिका नागर, मार्केट कमेटी चेयरमैन कंवर डालू सिंह, वाइस चेयरमैन सूरत सैनी, बिरेंद्र यादव पालड़ी, जिला राजपूत सभा के प्रधान ठाकुर पृथ्वी सिंह, जेबी सैनी, नगर पार्षद सोनू सैनी, रमेश बोहरा, डॉ. तरुण यादव, भूप सिंह सिवाच, देवास की सरपंच रीना यादव, छाजू सिंह यादव, राजेंद्र शर्मा, परमजीत यादव सहित उपस्थित थे।
इन गांवों में विकास कार्यों का किया शिलान्यास और उद्घाटन
शिक्षामंत्री शर्मा ने गांव डुलाना में एक करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से 10 विकास कार्यों, चितलांग में 68 लाख 61 हजार रुपये से 9 विकास कार्यों, बचीनी में 56 लाख 48 हजार रुपये, देवास में दो करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से छह विकास कार्यों का, सुरजनवास में 86 लाख 29 हजार रुपये, खेड़ा में 45 लाख 85 हजार रुपये, बवानिया में दो करोड़ 69 लाख रुपये और गागड़वास में 24 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किए।