फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   चार्ज में लिए बिना मैटीरियल इस्तेमाल करने पर बूचावास के सरपंच के खिलाफ केस दर्ज

चार्ज में लिए बिना मैटीरियल इस्तेमाल करने पर बूचावास के सरपंच के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 09 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
चार्ज में लिए बिना मैटीरियल इस्तेमाल करने पर बूचावास के सरपंच के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना/महेंद्रगढ़। गांव बूचावास में पूर्व सरपंच रतनी देवी की शिकायत पर मौजूदा सरपंच के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एफआईआर बीडीपीओ द्वारा जांच करने के बाद दर्ज की गई है। पूर्व सरपंच रतनी देवी ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरपंच अजीत सिंह ने चार्ज लिए बिना निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया है।
शिकायत में रतनी देवी ने कहा था कि वर्तमान सरपंच अजीत सिंह ने उनसे सामान का चार्ज नहीं लिया। इस बारे में उन्होंने कई बार शिकायत की। चार्ज सौंपने के बारे में सीएम विंडो पर शिकायत भी दी। अजीत सिंह ने कागजों का रिकॉर्ड तो ले लिया लेकिन स्टॉक चार्ज नहीं लिया। स्टॉक के सामान का चार्ज लिए बिना ही सरपंच अजीत ने पंचायत भवन से ईंट, टाइल, पाइप, लाइट, रोडे, जाली, खेल का सामान उपयोग कर लिया। सीएम विंडो पर दी गई शिकायत की खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कनीना ने जांच की। जांच के दौरान बीडीपीओ ने गांव में मौके का मुआयना करने के बाद लोगों से भी बातचीत की, जिसमें पाया गया कि मौजूदा सरपंच अजीत ने चोरी छिपे सामान का उपयोग किया है।
विज्ञापन

बीडीपीओ ने इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट बनाकर डीडीपीओ के जरिए डीसी को भेजी। बीडीपीओ की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट पर कानूनी राय लेकर सरपंच अजीत सिंह के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष कैलाशचंद ने बताया कि उनके पास बीडीपीओ के माध्यम से शिकायत आई थी, जिस पर राय लेने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकायुक्त तक पहुंचा मामला...
वर्तमान सरपंच अजीत ने मामले में पूर्व सरपंच की शिकायत लोकायुक्त हरियाणा को भेजी हुुई है। सरपंच की शिकायत पर जांच जारी है। शिकायत में अजीत सिंह ने पूर्व सरपंच पर कई आरोप लगाए हैं।

अजीत के खिलाफ ग्रामीणों ने की थी शिकायत
रतनी देवी ने कहा सरपंच अजीत सिंह ने बिना सामान की खरीद से पंचायत के खाते से रोडा व अन्य सामान की झूठी राशि निकाल ली थी। जिस पर ग्रामीणों की ओर से शिकायत की गई थी। उस शिकायत से बचने के लिए सरपंच ने रातों-रात मेरा सामान बिना चार्ज में लिये प्रयोग कर लिया।

वर्जन
यह मामला राजनीति से प्रेरित होकर दर्ज कराया गया है। पूर्व सरपंच रतनी देवी पर एक्सईएन की जांच में 15 लाख का गबन सामने आया था। इसका लोकायुक्त में केस दायर कर रखा है। पूर्व सरपंच ने दबाव बनाने के लिए झूठा केस दर्ज कराया है। जो मैटीरियल उपयोग किया है, वह अधिकारियों की अनुमति से किया था।
- सरपंच अजीत सिंह, गांव बूचावास।

वर्जन
इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं है। मौजूदा सरपंच अजीत ने चोरी से सामान का उपयोग किया। जिसकी शिकायत की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर ही एफआईआर हुई है। लोकायुक्त मामले में कुछ सच्चाई नहीं है। सरपंच के खिलाफ गांव के लोगों ने भी कई शिकायतें दे रखी हैं।

- रतनी देवी, पूर्व सरपंच, बूचावास।


वर्जन
पूर्व सरपंच रतनी देवी ने ईंट टाइल, पाइप, लाइट, रोडे, जाली, खेल का सामान खरीदा हुआ था। इसको मौजूदा सरपंच अजीत सिंह ने चार्ज लेते समय रिकॉर्ड में नहीं लिया और सामान को चोरी छिपे धीरे-धीरे इस्तेमाल करता रहा। जांच की गई तो आरोप सही साबित हुए।
- ओमप्रकाश, बीडीपीओ, कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed