फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   चुनाव अधिकारी के अभाव में स्थगित हुआ नपा चेयरमैन का चुनाव

चुनाव अधिकारी के अभाव में स्थगित हुआ नपा चेयरमैन का चुनाव

Sat, 06 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी के अभाव में स्थगित हुआ नपा चेयरमैन का चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। चुनाव अधिकारी के अभाव में कनीना नगरपालिका चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चुनाव स्थगित हो गया। इस बारे में पहले ही संभावना जताई जा चुकी थी। कनीना के एसडीएम संदीप सिंह को एक अक्तूबर को सस्पेंड कर चंडीगढ़ मुख्यालय में हाजिरी लगाने की निर्देश दिए गए थे। उनके बाद कनीना में दूसरे अधिकारी की तैनाती नहीं की गई और न चार्ज दिया गया। सक्षम अधिकारी के अभाव में कनीना नपा कार्यालय मेें पांच अक्तूबर शुक्रवार को निर्धारित चुनावी बैठक में संशय के बादल मंडरा गए थे। अधिकारी नहीं होने के चलते नपा चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चुनाव नहीं हो सका। अब आगामी तिथि निर्धारित होने के बाद ही चुनाव की संभावना बनेगी।
करीब पांच माह पूर्व 13 मई को हुए चुनाव के बाद सभी 13 पार्षदों को जून माह में शपथ दिलाई गई थी। कोरम के अभाव में तीन प्रयासों में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चुनाव नहीं हो सका। जबकि चौथे प्रयास में पांच अक्तूबर को चुनाव अधिकारी नहीं होने से चुनाव टल गया। नव निर्वाचित 13 पार्षदों में वार्ड-1 से दलीप सिंह, 2 से संतोष यादव, 3 से संतोष देवी, 4 से मंजू, 5 से सतीश जेलदार, 6 से प्रहलाद रॉय, 7 से मुकेश गर्ग, 8 से मा. दलीप सिंह, 9 से मनीष कुमार, 10 से रीना देवी, 11 से अरुणा कौशिक, 12 से राजेंद्र सिंह व 13 से अशोक कुमार शामिल हैं, जिन्हें चुनाव का एजेंडा पहले ही भेजा जा चुका था।
विज्ञापन

नपा कार्यालय पंहुचे सात पार्षदों दलीप सिंह, राजेंद्र सिंह, सतीश जेलदार, मुकेश गर्ग, प्रहलाद राय, संतोष देवी, रीना देवी के सचिव राजाराम ने कार्रवाई पर हस्ताक्षर करवाए। करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद उन्होंने चुनाव स्थगन की जानकारी दी। नपा सचिव राजाराम ने कहा कि एसडीएम के सस्पेंड होने और नए चुनाव अधिकारी की नियुक्ति न होने के कारण नपा चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चुनाव नहीं हो सका। आगामी आदेश मिलने पर चुनाव की तिथि निश्चित की जाएगी। नगरपालिका सचिव राजाराम, नाजिर बाबूलाल, सुरेश कुमार ने चुनाव स्थगन की कार्रवाई को इंद्राज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed