फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कृष्णावती नदी का पानी भेडंटी पहुंचा

कृष्णावती नदी का पानी भेडंटी पहुंचा

Fri, 27 Jul 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
कृष्णावती नदी का पानी भेडंटी पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी। पहाड़ों का बहता हुआ पानी कृष्णावती नदी में भेडंटी के पास पहुंच चुका है। यहां मार्ग में माइंस का मलबा पड़ा हुआ है, जिसकी रुकावट से पानी खेतों में घुस गया। ग्रामीणों ने मलबे की दीवार को तोड़कर रास्ता बहाल करना शुरू किया, किंतु लीज होल्डर के बुलावे पर आई राजस्थान पुलिस ने इंकार कर दिया। इसके बाद जिला उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल ने पुलिस को हरियाणा की सीमा में दीवार को हटाकर रास्ता बहाल करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने बताया कि राजस्थान सरकार ने कृष्णावती नदी को पत्थर खनन के लिए लीज पर छोड़ दिया। गत 10-12 साल से लगातार खनन हो रहा है, जिस कारण खदान की गहराई 150 फीट से अधिक हो चुकी। अब राजस्थान की सीमा में पत्थर की क्वालिटी हल्की हो गई है। लीज होल्डर ने हरियाणा की तरफ खनन शुरू कर दिया तो इसकी भनक लगने पर पंचायत ने नदी की पैमाईश कराई थी। रिपोर्ट में अवैध खनन साबित हो चुका, कार्रवाई के लिए पंचायत ने जिला प्रशासन व विभाग को अवगत करवा दिया। इसके बावजूद अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि माइंस संचालक खदान का मलबा कृष्णावती नदी में डाल रहा है। जिस कारण नदी के आरपार दीवार खड़ी हो गई। गुरुवार सुबह पांच बजे नदी में पानी आ गया, यहां रास्ता बंद होने के कारण खेत जलमग्न हो गए। गांव तक पानी पहुंचने की संभावना के चलते ग्रामीणों ने सरपंच को अवगत कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने मलबे की दीवार को तोड़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान माइंस संचालक राजस्थान पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गया। पुलिस के हस्तक्षेप पर ग्रामीणों ने मलबे को हटाना बंद कर दिया। सरपंच ने जिला उपायुक्त को समस्या से अवगत कराया। उनके निर्देशानुसार नांगल चौधरी थाना प्रभारी सत्यनारायण व बीडीपीओ प्रमोद कुमार ने भेडंटी की सीमा में पड़ा मलबा हटवाया। रास्ता बहाल होने पर पानी खदान में कूदना शुरू हुआ तथा ग्रामीणों को बाढ़ की चिंता से निजात मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूजल होगा रिचार्ज, किसानों को मिलेगी राहत
बीडीपीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि कृष्णावती नदी में पत्थरों का मलबा पड़ा होने के कारण पानी खेतों में घुस गया था। दोनों ओर से तनातनी उत्पन्न होने पर भेडंटी की सीमा में मलबा हटवा दिया गया। अब पानी के बहाव का रुख कृष्णावती नदी की तरफ हो गया है। उन्होंने कहा कि नदी में पानी आने से भूजल रिचार्ज होगा, बंद बोरवेल चालू होने पर किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed