{"_id":"5aef4f974f1c1b86098b8ac5","slug":"81525632919-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने रात को लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने रात को लगाया जाम
Updated Mon, 07 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
बिजली की समस्या को लेकर शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे गांव सुराना के ग्रामीणों ने नारनौल-दिल्ली नेशनल हाइवे नंबर-11 पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब दो घंटे तक लगे जाम के कारण नेशनल हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम लगा रहे ग्रामीणों ने बताया कि गत बुधवार को आए तेज अंधड़ के बाद से गांव में बिजली के नाम मात्र के दर्शन हो रहे है। ऐसे में ग्रामीणों के सामने पीने के पानी की समस्या पैदा हो गई। वहीं जब इस समस्या को लेकर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों से मोबाइल पर संपर्क साधा जाता है तो वे फोन तक नहीं उठाते है। इससे परेशान होकर मजबूरन उन्हें जाम लगाना पड़ा है। वहीं जाम की सूचना पाकर पहुंची सदर थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ गए। इसके बाद पुलिस ने फोन के माध्यम से बिजली निगम कर्मचारियों से संपर्क साधाकर उनकी समस्या रखी। इसके कुछ समय बाद भी बिजली आ गई। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
जाम के कारण लगी वाहनों की कतार
रात करीब साढ़े आठ बजे से साढ़े दस बजे तक चले जाम के कारण नेशनल हाईवे नंबर 11 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के फंसे कई वाहन चालकों ने अन्य अप्रोच रास्तों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचने का प्रयास किया।
विज्ञापन
अंधड़ में हुई बिजली आपूर्ति बाधित
ग्रामीणों ने बताया कि गत बुधवार को क्षेत्र में आए तेज अंधड़ में अनेक बिजली के पोल गिरकर टूट गए हैं जिन्हें अभी तक विभाग द्वारा ठीक नहीं किया गया है। विभाग अन्य जुगाड़ के सहारे गांव में बिजली आपूर्ति कर रहा है जिस कारण उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इस कारण ग्रामीणों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया।