फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अब भरे जाएंगे नहर से दूरी वाले 20 गांव के जोहड़

अब भरे जाएंगे नहर से दूरी वाले 20 गांव के जोहड़

Sun, 03 Dec 2017 10:10 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
अब भरे जाएंगे नहर से दूरी वाले 20 गांव के जोहड़
नहरी पानी से भरा जाएगा बीस गांवों के जोहड़ों को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा नहर से दूरी वाले गांवों के जोहड़ों को नहरी पानी से भरने के लिए सरकार ने विशेष योजना की स्वीकृत दी है। 16.53 करोड़ रुपये की लागत से नांगल चौधरी के लगभग 20 गांवों के जोहड़ों को नहरी पानी से भरा जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत लिफ्ट के माध्यम से पानी को 50 से 80 मीटर तक उठाकर जोहड़ों तक पहुंचाया जाएगा। इस परियोजना को जून 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत नियामतपुर, मोरूंड, नायन, कालबा, आजमाबाद मौखूता, बामणवास, नारहेड़ी, इस्लामपुरा, मुसनौता, पांचनौता, बायल, रोपड़ सराय, गांवड़ी जांट, पवेरा व निजामपुर आदि गांव में पानी भरा जाएगा।

हलका विधायक डा. अभय सिंह यादव द्वारा प्रस्तावित योजना के अनुसार अधीक्षक अभियंता सिंचाई विभाग नारनौल के द्वारा चंडीगढ़ मुख्यालय को भेजी गई थी। जिसकी स्वीकृति प्रमुख सचिव सिंचाई विभाग हरियाणा ने 29 नवंबर 2017 को दे दी है। विधायक डा. अभय सिंह ने बताया कि यह योजना विशेषकर उन गांवों के लिए बनाई गई है, जो नहर की पहुंच से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत लोहे की पाइप लाइन से नांगल चौधरी के गांवों के जोहड़ों को नहर से जोड़ा जाएगा। बूस्टिंग प्रणाली के माध्यम से नहर से पानी उठाकर इन जोहड़ों में भरा जाएगा। डा. यादव ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार की इस क्षेत्र की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed