{"_id":"59ecdd044f1c1bcf538b87ad","slug":"81508695300-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिल सकता है जल्द मेडिकल कालेज का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिल सकता है जल्द मेडिकल कालेज का तोहफा
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को जल्द मिल सकता है मेडिकल कॉलेज का तोहफा
फोटो नंबर दस व 11
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिले को जल्द ही मेडिकल कॉलेज का तोहफा मिल सकता है। डिप्टी स्पीकर व अटेली की विधायक संतोष यादव और नारनौल के विधायक ओम प्रकाश ने इसे नारनौल में बनाने की मांग की है।
प्रदेश की मनोहर सरकार इस जिले को शीघ्र ही मेडिकल कालेज का तोहफा देने की तैयारी में है। जिले में मेडिकल कालेज खोलने के लिए सरकार ने सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी है। अब शीघ्र ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। यह जानकारी डिप्टी स्पीकर संतोष यादव व नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने रविवार को स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह से इस बारे में चंडीगढ़ में बात की। इसके बाद उन्होंने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार महेंद्रगढ़ जिले में मेडिकल कालेज खोलने की तैयारी में है। इस संबंध में जिले में तीन स्थानों पर इसे खोले जाने का प्रस्ताव आया हुआ है। वहां के जनप्रतिनिधियों की ओर से भेजे गए प्रस्तावों और दक्षिणी हरियाणा में आमजन को बेहतर व सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दृष्टि से इस दिशा में सरकार की ओर से त्वरित कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त मुख्य सचिव से हुई इस बात में ओम प्रकाश यादव व संतोष यादव ने इस मेडिकल कालेज को नारनौल के आसपास खोले जाने की मांग की। उनका कहना था कि नारनौल क्षेत्र अति पिछड़ा है। यहां के गरीब लोगों के लिए दिल्ली व जयपुर के बड़े अस्पतालों में जाकर महंगा इलाज करवाने जाना उनकी मजबूरी है। इसलिए इसे नारनौल शहर के आसपास ही बनवाया जाए। दोनो विधायकों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने उनकी इस मांग को गंभीरता से लिया तथा अपनी ओर से इस पर पूरी तरह से अमल करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि नारनौल शहर के नजदीक मेडिकल कालेज खुलने से न केवल प्रदेश के इस कोने में बसे इलाके को अपितु अहीरवाल व सीमावर्ती राजस्थान क्षेत्र के आम आदमी को भी इसका लाभ मिलेगा।