फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सीएम फ्लाइंग ने मारा मिठाईयों की दुकानों में छापा, हड़कंप

सीएम फ्लाइंग ने मारा मिठाईयों की दुकानों में छापा, हड़कंप

Sun, 15 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग ने मारा मिठाईयों की दुकानों में छापा, हड़कंप
बर्तनों को चाट रहे थे कुत्ते, गंदगी से अटी पड़ी थी चीनी
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने सीआईडी के सहयोग से मिठाइयों की दुकानों में छापा मारा
20 से अधिक दुकानों व गोदामों को किया चेक, घरों में बने गोदामों को भी टीम ने जांचा
फोटो नंबर एक से 24
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। कटला बाजार में रविवार सुबह लगभग नौ बजे सीएम फ्लाइंग की टीम ने सीआईडी टीम के सहयोग से मिठाइयों दुकानों पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान सीएम फ्लाइंग ने सिविल सर्जन की अगुवाई में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम से कई दुकानों से मिठाइयों के सैंपल भरवाए। कार्रवाई के दौरान देखा कि मिठाई बनाने वाले बर्तनों में कुत्ते मुंह मार रहे थे और चीनी में गंदगी अटी पड़ी थी।
सबसे पहले टीम ने मानक चौक स्थित मिठाइयों की दुकानों सैंपल भरवाए। इसके बाद टीम पुरानी हवेलियों में चल रहे दुकानदारों के गोदामों में पहुंची। वहां पांच स्थानों से मिठाई के सैंपल भरवाए गए। इस दौरान टीम ने कटला बाजार से मिठाई तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला पाउडर के भी सैंपल लिए। सीएम फ्लाइंग व सीआईडी की यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सुबह नौ बजे से शाम 4 बजे तक जारी रही। इस छापामार कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग से एएसआई सूबेसिंह व एएसआई राजवीर सिंह और सीआईडी टीम से इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह, सब इंस्पेक्टर महावीर, एएसआई लीलाराम, अजीतसिंह, मनोज, जसवंत, विनोद, भीम व होशियार, हेड कांस्टेबल अनिल, यतेंद्र, कांस्टेबल जितेंद्र व सत्यप्रकाश शामिल थे।
विज्ञापन


टीम नौ बजे पहुंची कटला बाजार
सीएम फ्लाइंग व सीआईडी टीम संयुक्त रूप से सुबह नौ बजे मानक चौक पहुंची। टीम सदस्यों ने वहां पहुंचते ही सबसे पहले दुकानदारों की दुकान व गोदाम में रखे सामान को इधर-उधर करने पर रोक लगा दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग को सैंपल लेने के लिए मौके पर बुलाया गया। इसके बाद सीएमओ डॉ. डीएन बागड़ी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाई गोदामों में मुंह मारते दिखे कुत्ते
टीम ने सबसे पहले कटला बाजार की दुकानों से सैंपल भरे। इसके बाद टीम उनकी गोदामों पर पहुंची, जहां मिठाई बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले बर्तनों व सामान में कुत्ते मुंह मारते दिखाई दिए। पनीगंज के पास स्थित एक गोदाम में गंदगी से अटी चीनी की बोरी भी मिली। टीम आर्य समाज मंदिर के सामने पुरानी हवेली में चल रही रसगुल्ला बनाने की फैक्ट्री पहुंची। वहां रसगुल्लों को तैयार करके कई कमरों को भरा हुआ था। टीम ने हवेली से भी मिठाई के सैंपल भरे। इसके बाद टीम वापस कटला बाजार पहुंची। वहां मिठाइयां तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले पाउडर के सैंपल भी भरा।

यहां लिए सैंपल
-मानक चौक में पिंटू पुत्र सत्यनारायण के गोदाम से 2 किलोग्राम बर्फी व 2 किलोग्राम दूध का सैंपल लिया।
-मानक चौक में राकेश पुत्र मिठ्ठनराम के गोदाम से 2 किलोग्राम गुलाब जामुन का सैंपल लिया।
-आर्य समाज मंदिर के सामने श्यामलाल पुत्र प्रह्लादराम के नाम से चल रही रसगुल्ला बनाने की फैक्ट्री से गुलाब जामुन व रसगुल्ले के दो-दो किलोग्राम के सैंपल भरे।
-कटला बाजार में पवन कुमार पुत्र बजरंगलाल के पास 2 पैकेट दूध का सैंपल लिया।
-कटला बाजार में ही अमित पुत्र नरेश नलापुर के नाम से दुकान पर 2 किलोग्राम पेड़े का सैंपल लिया गया।

दीपावली पर हर वर्ष होती छापामार कार्रवाई
हर वर्ष दीपावली पर्व पर स्वास्थ्य विभाग की टीम इस प्रकार की कार्रवाई करती है। वहीं पिछले दो वर्ष पूर्व तत्कालीन उपायुक्त अतुल कुमार ने स्वयं कटला बाजार स्थित मिठाइयों की दुकानों व गोदामों का निरीक्षण किया था। इसमें उन्हें गोदामों में बनाई जा रही मिठाइयों में अनियमितताएं मिली थीं। इस पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर उनके सैंपल भी भरवाए थे। लेकिन, अभी तक किसी भी दुकानदार के सैंपल में कोई कमी नहीं पाई गई, क्योंकि आज तक किसी भी दुकानदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।


स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन पहले ही भरे सैंपल
इस छापामार कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएमओ डा. डीएन बागड़ी के नेतृत्व में करीब डेढ़ घंटे लेट करीब पौने 11 बजे मानक चौक पहुंची। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की इस टीम ने कहा कि जिन दुकानों का सैंपल लेने के लिए कहा गया है, वह उसका शनिवार को ही सैंपल ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed