फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   वेतन कटौती को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना जारी

वेतन कटौती को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना जारी

Wed, 13 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
वेतन कटौती को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना जारी
वेतन कटौती को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले लघु सचिवालय में आयुर्वेद विभाग के पार्ट टाइम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने वेतन कटौती के विरोध में मंगलवार को नौंवे दिन भी धरना दिया। धरने की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधान मनोज कुमार ने की। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रभारी महेेंद्र बोयत ने धरने को समर्थन दिया है।

धरने पर बैठे आयुर्वेद विभाग के कर्मचारियों से महेंद्र सिंह ने कहा कि जिले का डीसी रेट हर साल रिवाइज होता है, लेकिन इस बार डीसी रेट बढ़ाने की बजाय घटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ को छोड़कर अन्य जिलों का डीसी रेट बढ़ाया गया है। महंगाई बढ़ती जा रही है। उसके अनुसार वेतन बढ़ना चाहिए, लेकिन महेंद्रगढ़ जिले में वेतन घटाया गया है। इससे आयुर्वेद कर्मचारियों का 1500 से लेकर 3000 हजार रुपये तक का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि वेतन घटाकर आयुर्वेद कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि इस कमी की जांच कर इसे जल्द सही किया जाए। यदि सरकार और जिला प्रशासन इसको दुरुस्त नहीं करते तो कर्मचारी यूनियन इस बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर उदय, सोमदत्त, मनोज, पूर्ण, सरजीत, सुनील, जयसिंह, मातादीन, सुमेर, कृष्ण, रामनिवास, हरिराम, रूपेश, रतिराम, अजय कुमार, कमलेश, रत्नी, लाली, ममता, संतरा, खामोश, ज्वाला देवी, सविता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed